केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत’ योजना में अस्पताल में भर्ती से तीन दिन पहले से 15 दिन बाद तक की दवाओं और जांच खर्च भी शामिल होगा. गौरतलब है कि इस योजना के तहत गरीब और वंचित परिवारों के पांच लाख रुपये तक के अस्पताल खर्च का वहन किया जाएगा. नड्डा ने एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी जिसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या ‘आयुष्मान भारत’ का लोगो जारी किया गया.
