अरूण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर फर्जी राफेल विवाद पैदा करने का आरोप लगाया।जेटली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अगला चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदर्शन पर जनमत संग्रह बन जाने का खतरा है। उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री और उनके प्रतिद्वंद्वी की लोकप्रियता में भारी अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का या तो अस्तित्व ही नहीं है या वह उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में तीसरे या चौथे स्थान पर है। इन राज्यों से लोकसभा की अच्छी खासी सीटें आती हैं।