
गौतम बुद्ध नगर में 31 जनवरी तक के लिए धारा 144 लागू
यूपी के फाउंडेशन डे को भी ध्यान में रखा गया
यह प्रतिबंध गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है। साथ ही 24 जनवरी को होने वाली यूपी के फाउंडेशन डे को भी ध्यान में रखा गया है। इतना ही नहीं, उम्मीद की जा रही है कि इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इलाके का दौरा कर सकते हैं, जिसके चलते सुरक्षा चाक चौबंद की गई है।

अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर आशुतोष द्विवेदी के अनुसार 31 जनवरी तक सुरक्षा कारणों के चलते ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। वहीं किसी को भी बिना इजाजत के प्रदर्शन या फिर भूख हड़ताल करने नहीं दिया जाएगा। ना ही किसी और को ऐसा करने के लिए उत्सुक करने की इजाजत होगी। कोई भी सड़क पर डंडा, रॉड या हथियार लेकर नहीं घूम सकता है। हां अगर कोई दिव्यांग है तो वह अपने साथ डंडा रख सकता है।
साथ ही पुलिस ने किसी भी शादी या अन्य समारोह में सेलेब्रेटरी फायरिंग करने या फिर सार्वजनिक जगहों पर शराब का सेवन करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह ऐसा कोई भी काम ना करें या कोई ऑडियो-वीडियो ना चलाएं या बेचें, जिससे तनाव पैदा होने का खतरा हो। धारा 144 का उल्लंघन करने वाले शख्स पर धारा 188 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।