कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं। वह कई मौकों पर खुद को शिवभक्त बता चुके हैं। यात्रा के दौरान वह अपनी कई तस्वीरें साझा कर रहे हैं। लेकिन पहली बार उनकी खुद की एक तस्वीर सामने आई है। अभी तक वह केवल पहाड़ और झरनों की तस्वीरें ही साझा कर रहे थे। शुक्रवार को सामने आई इस तस्वीर में राहुल टोपी, चश्मा, जींस और जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक शख्स भी नजर आ रहा है।