भारतीय टीम ने एशिया कप ग्रुप -ए के महामुकाबले में पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदकर एशिया कप में विकेट के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को 2008 और 2012में छह विकेट से हराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच जिस रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी, रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से उसे पूरी तरह खत्म कर दिया और 126 गेंद शेष रहते पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। एक तरफ भारतीय प्रशंसकों में इस जीत की खुशी है तो वहीं कहीं न कहीं रोमांचक मुकाबला न देख पाने का एक मलाल भी है। और यह कमी शायद अब 23 सितंबर को पूरी हो जाए। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध अच्छे नहीं होने के कारण लंबे समय से कोई सीरीज नहीं खेली जा रही है और दोनों देशों के फैंस को महामुकाबले के लिए आईसीसी के टूर्नामेंट का इंतजार करना पड़ता है और वहां भी पहले मैच हाईवोल्टेज नहीं हो पाया। इसके बावजूद दोनों देशों के प्रशंसकों को अच्छी तैयार रहना चाहिए, क्योंकि 23 सितंबर को एक बार फिर दोनों टीमें आमने सामने होंगी और इस बार मुकाबला जरूर हाईवोल्टेज रहने की उम्मीद है, क्योंकि मुकाबला लीग दौर में नहीं, बल्कि सुपर फॉर राउंड में होगा।
6 टीमों में लीग दौर में से दो टीमें श्रीलंका और हॉन्ग कॉन्ग बाहर हो गई हैं और अब दोनों ग्रुप की दोनों टीमें सुपर फॉर राउंड में पहुंच गई हैं, जहां सभी टीमों को एक दूसरे से खेलना होगा. यानी देखा जाए तो भारत को बांग्लादेश, अफगानिस्तान के अलावा अपने ग्रुप की रनर अप टीम पाकिस्तान का एक बार सामना करने का मौका मिलेगा। इससे पहले भारत का सामना ग्रुप बी की रनर अप (बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच आज होने वाले मैच की विजेता टीम से और इसी टीम से पाकिस्तान का सामना ग्रुप बी की विनर टीम से होगा। 23 सितंबर यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान दूसरा मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान आमने सामने होंगे।25 सितंबर को भारत का सामना ग्रुप बी विनर टीम से होगा। 26 सितंबर को पाकिस्तान को ग्रुप बी की रनर अप टीम से भिड़ना होगा। एशिया कप का फाइनल 28सितंबर को खेला जाएगा और उम्मीद की जा रही है कि खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच ही होगा।
इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को महज 162 रनों पर सिमेट दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया । रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शुरुआत से ही पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए आसानी से रन निकाले। रोहित इस दौरान अच्छे टच में नजर आए। उन्होंने दो लंबे छक्के लगाकर दर्शकों का दिल जीता । उन्होंने महज 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें शादाब खान ने अपनी फिरकी पर बोल्ड किया। रोहित ने 39 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। दूसरे छोर पर सधी हुई पारी खेल रहे धवन ने भी कुछ अच्छे शॉट लगाए। उन्होंने फहीम अशरफ की गेंद पर बाबर आजम को कैच थमाने से पहले 54 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। इसके बाद अंबाति रायडू ने नाबाद 31 तो दिनेश कार्तिक ने भी 31 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।
इससे पहले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शुरूआती ओवरों में ही पाकिस्तान पर भारी पड़ गए आैर पाकिस्तान ने महज 4 रनों के भीतर 2 विकेट गंवा दिए। उन्होंने ओपनर इमाम उल हक(1) आैर फखर जमन(0)को बाहर का रास्ता दिखाया। भुवनेश्वर ने पहले तीसरे ओवर की पहली गेंद पर इमाम का शिकार किया। इस तेज गेंदबाज ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद भुवनेश्वर ने पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर फखर को बिना खाता खोले चहल के हाथों कैच आउट करवाया।
इसके बाद तीसरे विकेट के लिए बाबर आजम आैर शोएब मलिक ने क्रीज पर पैर जमाए। लेकिन 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने बाबर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।बाबर ने पाकिस्तान के लिए सबसे जयदा 47रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई। बाबर के आउट होने के बाद पाकिस्तान के अगले तीन विकेट जल्दी गिरे। 96 रनों के स्कोर पर कप्तान सरफराज अहमद भी केदार जाधव के हाथों आउट होकर चलते बने। फिर भारत ने पांचवा झटका लय में दिख रहे मलिक के रूप में दिया। मलिक टीम के 100 रनों पर 43 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं छठा झटका जाधव ने आसिफ अली के रूप में दिया। अली 6 रन बनाकर आउट हुए। केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने 3-3 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत ने 2 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिया।
इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टाॅस जीता आैर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी दुनिया की निगाहें इस मैच पर बनी थी । भारतीय क्रिकेट टीम पिछले साल हुई चैम्पियंस ट्राॅफी के फाइनल में मिली हार का बदला पाकिस्तान से ले पाएगी या नहीं। दोनों देशों के बीच संयुक्त अरब अमीरात में 2006 के बाद पहली बार मुकाबला हो रहा था । भारतीय टीम ने अपनी अंतिम एकादश में दो परिवर्तन करते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आलराउंडर हार्दिक पांड्या को शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद की जगह टीम में शामिल किया था । खलील को बाहर किया जाना हैरानी भरा फैसला रहा क्योंकि बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने पदार्पण मैच में तीन विकेट लेकर भारत को हांगकांग पर 26 रन से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इससे पहले हांगकांग के खिलाफ जूझती नजर आई भारतीय टीम एशिया कप के इस महामुकाबले में बुधवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एकदम बदली हुई नजर आई. भुवनेश्वर कुमार की अगुआई में गेंदबाजों के जानदार प्रदर्शन और कप्तान रोहित शर्मा से मिली तेजतर्रार शुरुआत के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 126 गेंदें शेष रहते हुए आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में मिली करारी का हार का बदला भी ले लिया है। इस मुकाबले में उस तरह का रोमांच तो बिल्कुल भी नहीं था जैसा भारत और पाकिस्तान के बीच उम्मीद की जाती है. ये मैच तो एकदम एकतरफा साबित हुआ. भारत को इससे ज्यादा चुनौती तो हॉन्ग कॉन्ग ने दी थी। भारत ने ग्रुप ए से शीर्ष पर रहकर सुपर फोर में जगह बनाई, जहां उसे रविवार को फिर से पाकिस्तान का सामना करना है।

