लोकसभा में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया. कर्नाटक की कांग्रेस और जेडीएस सरकार पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया. हालांकि, प्रधानमंत्री के दावों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पलटवार किया है. प्रधानमंत्री के 60 हजार के आंकड़ों के उलट कुमारस्वामी ने कहा है कि उनकी सरकार ने 4 लाख किसानों को कर्जमाफी का लाभ पहुंचाया है.