अगले महीने होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। 41 विधानसभा सीटों के लिए घोषित उम्मीदवारों की इस लिस्ट में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं है। इसके बाद राजे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर चुनाव में भाजपा को जीत मिलती है तो वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। वहीं इस सूची में दो नाम ऐसे भी हैं, जिन्हें भाजपा की ओर से सीएम पद का दावेदार माना जा रहा है। इसमें सबसे पहला नाम है राजसमंद की सांसद दीया कुमारी का। इस बात को बल मिला दीया कुमारी को विद्याधर नगर (जयपुर) से टिकट देकर। दूसरी तरफ ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की तरह ही भाजपा राजस्थान में भी बाबा बालकनाथ दांव खेल सकती है। उन्हें पहली सूची में तिजारा से टिकट दिया गया है।

You may also like