भोजपुरी फिल्मों का एक जाना माना नाम है पवन सिंह का। उनकी एक्टिंग और अंदाज को काफी पसंद किया जाता है। लंबे समय से पवन को लेकर एक चर्चा चल रही है कि वे इस साल होने वाले आम चुनाव में किस्मत आजमा सकते हैं। इन दिनों एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसके बाद इन अटकलों को हवा मिलने लगी है। हाल ही में पवन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। उनकी इस मुलाकात की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसे देखने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पवन अब सिनेमा से सियासत में एंट्री ले आम चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा पवन सिंह ने मीडिया से भी बातचीत की और चुनाव लड़ने के सवाल पर मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मैं चुनाव लडूंगा या नहीं ये तो वत्त बताएगा। इससे पहले भी पवन सिंह चुनाव लड़ने को लेकर बात कर चुके हैं। उन्होंने पटना बीजेपी कार्यालय में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कहा था कि उनकी पार्टी जो कहेगी वो वहीं करेंगे। किसको आगे बढ़ने का मन नहीं करता। अब उनके इन बयानों को लेकर चर्चा है कि वे जल्द ही जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम उसके सिम्बल पर चुनावी मैदान में शिरकत करते नजर आएंगे।
अब राजनीति में करेंगे शिरकत!

