Country

राममंदिर निर्माण कार्य शुरू होने पर पूरा हुआ एक संकल्प : शिवराज चौहान 

आज दोपहर 12.30 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राममंदिर की नींव रखेंगे। भाजपा के लिए यह काफी बड़ा दिन साबित हो रहा है। क्योंकि पिछले 10 में से 8 लोकसभा चुनाव में भाजपा यही वादा लोगों से करती आ रही थी। राममंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम की सबसे अच्छी बात यह है कि बाबरी के पक्षधर रहें इंकबाल अंसारी को भी निमंत्रण भेजा गया है। 1885 में यह मामला अदालत के सामने आया था। 2019 में देश के सर्वोच्च अदालत ने इसका फैसला रामलला के पक्ष में दिया था।

राममंदिर निर्माण को लेकर आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले शिवराज सिंह चौहान ने एक ब्लाग लिखा है। हालांकि कोरोना संक्रमित होने के कारण वह इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सके। सीएम ने अपने ब्लाग में कहा कि “आज एक संकल्प पूरा हुआ है। श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके साथ ही राष्ट्र निर्माण का यज्ञ भी प्रांरभ होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति का यह परिणाम है कि उन्होंने लाखों रामभक्तों के अनुरुप मंदिर निर्माण की परिकल्पना को साकार किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रामराज की स्थापना होगी।

अवधपुरी सोइह एहि भांती। प्रभुहि मिलन आई जनु राती। गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस में लिखा है कि श्रीराम के आने पर अवधपुरी इस तरह सुशोभित हो रही है मानो रात्रि से मिलने आई हो और सूर्य को देखकर सकुचा गई हो। राम मंदिर निर्माण हमारे लिए पवित्र यज्ञ की तरह हैं, जिसमें लाखों कारसेवकों की आहुतियां हैं। आज उन सभी को प्राणम करने का दिन है। सड़़क से लेकर संसद तक मंदिर निर्माण के लिए रूपरेखा तैयार की गई थी। श्रद्धेय अशोक सिंघल जी, लालकृष्ण अडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी जी, विनय कटियार जी, दीदी उमा भारती जी, साध्वी ऋतंभरा जी, महंत नृत्यगोपाल दास जी, महंत अवैधनाथ जी, विष्णु हरि डालमिया जी जैसे अनेक अग्रणी लोग थे। जिन्होंने रणनीति तैयार कर रामजन्म भूमि आंदोलन को अंतिम रूप दिया था। अटल जी ने कारसेवकों को संबोधित करते हुए कहा था, रैली नहीं ये रैला है, रामलला का खेला है। 1991 में पूरे देश में रामलला की गूंज थी। तब मैं भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष और बुदनी से विधायक था। मैंने मालवा से लेकर सरगुजा और बस्तर से ग्वालियर तक पूरे प्रदेश का दौरा कर मंदिर निर्माण के लिए जागरुकता कार्यक्रम किए”।

उन्होंने आगे कहा कि “मोदी जी ने विगत 6 वर्षों में देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के लिए जो निर्णय लिए हैं, उसमें सभी धर्म-जाति के लोग लाभान्वित हुए हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी केंद्र का अनुसरण करते हुए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोडमैप तैयार कर रही है। आज राम मंदिर निर्माण के साथ हम मोदी जी के नेतृत्व में रामराज के लिए पुन: संकल्पित होने जा जा रहे हैं। प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि कोरोना से देश और दुनिया को मुक्त कराएं। बोलो सियापति श्री रामचंद्र की जय”। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो रामलला के दरबार में पहुंचेंगे। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी अयोध्या तो पहुंचे, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अय़ोध्या जाने और राममंदिर के नींव पत्थर रखने पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री अपने संवैधानिक पद का  उल्लंघन कर रहे हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD