पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा कर कर दी गई है । आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिसमें पंजाब की आठ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। पार्टी ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। पंजाब में इस दल द्वारा अकेले ही चुनाव लड़ने की घोषणा की जा चुकी थी। मौजूदा सांसद सुशील रिंकू पर पार्टी द्वारा फिर से विश्वास जताया गया है। सांसद सुशील रिंकू को जालंधर से टिकट दी गई है। इसके अलावा पिछले हफ्ते ही आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले गुरप्रीत सिंह जीपी को भी फतेहगढ़ साहब से उतारा गया है।
आम आदमी पार्टी ने आठ उम्मीदवारों को आठ सीटों के लिए घोषित्त किया है। पटियाला में बलवीर सिंह, अमृतसर में कुलदीप सिंह धालीवाला , खडूर साहिब में लालजीत सिंह भुल्लर , जलंधर में सुशील कुमार रिंकू , फतेहगढ़ साहिब में गुरप्रीत सिंह जीपी ,फरीदकोट में करमजीत अनमोल, बठिंडा में गुरमीत सिंह खुड्डियां, संगरूर में गुरमीत सिंह मीत हेयर। फरीदकोट में उतारे गए उम्मीदवार प्रसिद्ध कलाकार करमजीत अनमोल मुख्यमंत्री के करीबी रहे हैं। हालांकि उनका नाम फतेहगढ़ साहब सीट के लिए भी चल रहा था। लेकिन गुरप्रीत सिंह जीपी के कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद करमजीत अनमोल को फरीदकोट से टिकट दे दी गई है।

