Country

अश्लीलता दिखाने वाले प्लेटफॉर्मों पर प्रतिबंध

पिछले कुछ सालों से ही देशभर में ओटीटी का प्रचलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। यह भी एक कारण रहा है कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स पर अश्लील कंटेंट को भी काफी बढ़ावा मिला है। लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसे प्लेटफॉर्मों पर कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने अब अश्लील कंटेट दिखाने वाले प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ एक्शन लेते हुए इन्हे देशभर में प्रतिबंधित कर दिया है। सरकार द्वारा 14 मार्च को 19 वेबसाइट्स 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ,10 मोबाइल ऐप्स सहित 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को देशभर में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

 

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानि पीआईबी द्वारा जारी किए गए बयान अनुसार सरकार की ओर से प्रतिबंधित किए गए 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील, असभ्य और कई बार पॉर्न कंटेंट भी दिखाया गया था। यह कार्यवाई केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से जारी की गई चेतावनी के बाद की गई। दरअसल केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने पहले भी कई बार ऐसे प्लेटफॉर्म्स को आगाह किया था कि वे ऐसे भद्दे ,गंदे अश्लील कंटेट को बढ़ावा न दे। 12 मार्च को घोषणा की गई कि ऐसे 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से जो इन कंटेट को बढ़ावा दे रहे हैं। इस घोषणा के बाद ही सरकार द्वारा इन प्लेटफॉर्म्स को प्रतिबंधित करने का बड़ा फैसला लिया गया है।

 

इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में ड्रीम्स फिल्म्स, नियॉन एक्स वीआईपी, मूड एक्स, वूवी, बेशर्म्स, मोजफ्लिक्स, येस्मा, हंटर्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, अनकट अड्डा, रैबिट, फूजी, ट्राई फ्लिक्स, एक्ट्रामूड, चीकूफ्लिक्स, एक्स प्राइम, नियूफ्लिक्स और प्राइम प्ले शामिल हैं। इसके अलावा सरकार के इस एक्शन के तहत 12 फेसबुक अकाउंट, 17 इंस्टाग्राम हैंडल, 16 एक्स (टि्वटर) अकाउंट्स और 12 यूट्यूब चैनल्स को ब्लॉक किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने फ्री फायर समेत 54 चीनी ऐप्स पर लगाया बैन

You may also like

MERA DDDD DDD DD