यूपी के बुलंदशहर में सैदपुर के पास बीबी नगर थानाक्षेत्र में आज शाम भयंकर सडक हादसा हुआ। सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दो कार सवार और दो बाइक सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चारों मृतक दो अलग-अलग गावों के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड गये।

हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मशकूर (55) पुत्र शराफत , जाहिद (50) पुत्र जमशेद बाईक पर अपने गांव गंगावली थाना बीबीनगर से सैदपुर की ओर आ रहे थे। बीबीनगर-गुलावठी मार्ग पर ग्राम परतापुर के नजदीक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार प्रवीण (28) पुत्र वेदप्रकाश व संदीप (30) पुत्र धर्मपाल निवासी असावर सहित बाइक सवार दोनों लोगों की भी मौत हो गई।

