देश में यह लगातार तीसरा दिन है जब 75 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं। याद रहे कि बुधवार को 75,995 संक्रमित मिले थे। तो गुरूवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 76,826 मामले मिले थे। जबकि आज कोरोना वायरस इतनी तेज दौडा कि अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
आज एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में सबसे बड़ा उछाल सामने आया है। पहली बार एक दिन में 77,266 नए मामले सामने आए। लेकिन संतोषजनक बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 25 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है।
आज सुबह जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,057 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 61,529 हो गई है।

जानकारी के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,501 हो गए हैं, जिनमें से 7,42,023 लोगों का इलाज चल रहा जबकि 25,83,948 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटे में नौ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हुई ।
आईसीएमआर की ओर से जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार देशभर में 27 अगस्त उन्होंने तक कुल 3,94,77,848 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 9,01,338 नमूनों की जांच की गई। जिसमें रिकार्ड तोड 77,266 केस पॉजिटिव पाएं गए है।