Country

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब ‘प्रोफेशनल दुश्मनी’ का एंगल

सुशांत सिंह राजपूत केस CBI के हवाले, केंद्र ने नीतीश के सिफारिश को माना

मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब नया मोड़ आ गया है। पहले जहां कहा जा रहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ने अवसाद के कारण आत्महत्या कर ली। वहीं अब इस मामले में ‘प्रोफेशनल दुश्मनी’ का एंगल सामने आ रहा है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने खुद इसकी पुष्टि की है और ट्वीट करके कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के आधार पर प्रोफेशनल दुश्मनी भी राजपूत की आत्महत्या का एक कारण हो सकता है। जिसकी जांच जरूरी है।

फिलहाल महाराष्ट्र सरकार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को प्रोफेशनल दुश्मनी के नजरिए से वॉच करेगी। लेकिन इसी के साथ मायावी नगरी मुंबई में कुछ लोगों का साम्राज्य स्थापित होने की बात भी सामने आ रही है। यह लोग अपने सामने उभरते हुए कलाकार को आगे नहीं बढ़ना देखना चाहते हैं । जिसके चलते बहुत से कलाकार आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम की ओर बढ़ रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्रीज में सलमान खान और करण जौहर को लेकर लोगों का काफी गुस्सा है। यहां तक कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गई है। उनके परिजन इस बात को पहले ही कह चुके हैं। जबकि अब फिल्म इंडस्ट्रीज के लोग भी यह कहते देखे जा रहे हैं।

हालांकि, सुशांत के निधन के बाद उनकी लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ पर सवाल उठ रहे थे। जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने सुशांत के बैक अकाउंट से जुड़े दस्तावेज खंगाल लिए हैं। लेकिन पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे ये जाहिर हो कि पैसे की दिक्कत के कारण उन्होंने ये कदम उठाया है।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब 'प्रोफेशनल दुश्मनी' का एंगल

याद रहे कि कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की भी संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। कोई इसे सुसाइड कह रहा है तो कोई पैर फिसलने की वजह से गिरने से मौत। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस जरिए भी सुशांत की मौत की जांच करनी शुरू कर दी है।

सुशांत की मौत के बाद उनके कुछ परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। सुशांत सिंह के अंकल आरसी सिंह ने कहा, “यह हत्या का मामला है। बिहार के युवा और राजपूत महासभा घटना की सीबीआई जांच की मांग चाहते हैं। हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।”

सुशांत सिंह के निधन के बाद कंगना रनौत ने भी एक वीडियो जारी कर कहा है कि ये आत्महत्या नहीं मर्डर है। ये खबर चलाई गई किं वो ड्रग लेता है। कंगना ने नेपोटिज्म का सवाल उठाया है।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर फिल्म इंडस्ट्री पर कंगना रनौत ने उन सभी लोगों पर करारा प्रहार किया है जो सुशांत की आत्महत्या को कायरता भरा कदम बता रहे हैं। जिन्होंने भी सुशांत की आत्महत्या को नशे आदि से जोड़कर देखा, उन सभी को कंगना ने आड़े हाथों लिया है। कंगना की टीम की ओर से ट्विटर पर डाले गए एक वीडियो में कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधते हुए यहां तक कहा कि ये कोई सुसाइड नहीं बल्कि एक प्लान मर्डर है।

You may also like