world

अजब पाकिस्तान की गजब कहानी तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री की हो रही है बेकद्री

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में तीन बार के प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ इन दिनों इमरान खान के प्रतिशोध की आग में झुलसने को विवश हैl राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता पाकिस्तान में इतने निम्न स्तर में पहुंच गई है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग के वरिष्ठ नेता और तीन बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में ले जाए जाने के लिए जेल अधिकारियों को एक एंबुलेंस तक पाकिस्तान के सरकारी अस्पताल उपलब्ध नहीं करा रहे l पाकिस्तान की प्रतिष्ठित अखबार “डॉन ” ने विस्तार से समाचार दिया है जिसमें बताया गया है कि किस प्रकार हार्ट पेशेंट नवाज शरीफ को एक अत्याधुनिक एंबुलेंस की जरूरत होने पर भी सरकार उन्हें बेसिक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है l “डॉन” के मुताबिक कोट लखपत जेल में बंद नवाज शरीफ के लिए जेल सुपरिंटेंडेंट ने स्वास्थ्य विभाग से एक अत्याधुनिक एंबुलेंस जिसमें कार्डिक मॉनिटर, वेंटीलेटर , ईसीजी मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो ., की मांग की लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आदेश बावजूद पाकिस्तान के दो महत्वपूर्ण सरकारी अस्पताल पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी तथा एक अन्य अस्पताल ने विशिष्ट व्यक्तियों मेंबर ऑफ पार्लियामेंट और जजों के लिए पहले से एंबुलेंस की कमी होने की बात कहते हुए नवाज शरीफ के लिए एंबुलेंस देने से मना कर दिया l हद तो यह कि पाकिस्तान की इमरजेंसी सेवाएं पंजाब इमरजेंसी सर्विस ने भी इस बाबत कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया है lअब पाकिस्तान में यह मामला एक बड़ा राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है l पाकिस्तान मुस्लिम लीग – नवाज ने आरोप लगाया है की तहरीक ए इंसाफ पार्टी नवाज शरीफ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और पंजाब की प्रदेश सरकार अब तक चार मेडिकल बोर्ड बना चुकी है जो बार-बार नवाज शरीफ के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं जिससे कि उनके जीवन का खतरा उत्पन्न हो गया है l गौरतलब है कि नवाज शरीफ लंबे अरसे से पाकिस्तान के बजाएं किसी विदेशी अस्पताल में अपने इलाज की मांग करते आ रहे हैं लेकिन इमरान खान की सरकार उन्हें ऐसा करने से रोक रही है l नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के आरोप में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट से अपराधी सिद्ध होने के बाद जेल की सजा काट रहे हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD