entertainment

आलिया भट्ट और  रणबीर कपूर की शादी की तैयारियां शुरू!

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों सबसे चर्चित  कपल है। चर्चा में रहने वाली यह जोड़ी अब जल्द ही शादी करने की सोच रहे है|   खास बात यह है कि आलिया भट्ट ने तो शादी की तैयारियां करना  शुरू भी  कर दिया  है। जी हां, खबर ये   हैं कि हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी शादी के लिये  लहंगे का ऑर्डर मशहूर हिजाइनर सब्यसाची को दिया है| आलिया भी अपनी शादी में अन्य बॉलीवुड हीरोइनों की तरह सब्यसाची का लहंगा पहने हुए दिखाई दे सकती हैं।

 

वैसे तो आलिया कई बार सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़ों में कई बार  नजर आ चुकी हैं, लेकिन अपनी शादी में लहंगे पहनने की बात कुछ अलग ही होती है|  और इस बार आलिया ने कुछ हटके   डिजाइन करवाने के बारे में सोचा है।  आलिया ने अप्रैल में ही लहंगे को लेकर डिजाइनर से बात कर ली  थी। हालांकि अभी तक इस खबर पर किसी सेलिब्रिटी ने कुछ वियक्त नहीं किया  है। बता दें कि अनुष्का शर्मा से लेकर दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा तक  ने भी अपनी शादी पर सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा  ही पहना था।

कब होगी आलिया भट्ट और  रणबीर कपूर की शादी?

आलिया और रणबीर की शादी की खबरें भी मीडिया में काफी जोर पकड़ रही हैं, अब खबरें ये आ रही हैं कि ये दोनों अगले साल यानी 2020 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे.  आलिया भट्ट ने कई मौकों पर सब्यसाची के डिजाइन किए गए कपड़े ही  पहने है  जिसे हमेशा उनकी खूबसूरती में चार चांद  लगा दिए है|

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD