महाराष्ट्र में शिवसेना को बड़ा झटका लगा हैं। 26 पार्षदों और करीब 300 पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिवसेना से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने अपना इस्तीफा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को सौप दिया है। मना जा रहा है कि वह विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर नाराज थे।
दरअसल महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं ऐसे में महाराष्ट्र के कल्याण (पूर्वी) विधानसभा सीट से पार्टी के 26 पार्षद और लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। यह सभी विधानसभा चुनाव के लिए हुए सीटों के वितरण से नाखुश हैं।
माना यह भी जा रहा है कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) छोड़कर बीजेपी और शिवसेना में शामिल हुए नेताओं के कारण कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटे हैं। इसलिए कई विधायक और उनके समर्थक नाराज चल रहे हैं। उनका कहना है कि हम वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं, लेकिन कुछ दिन पहले अन्य दलों से आए नेताओं को टिकट देकर उन्होंने हमारे साथ अन्याय किया है।
दरअसल महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं जबकि मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। इसमें उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन है। जिसमे 288 में से 150 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है जबकि शिवसेना 124 सीटें चुनाव लड़ेगी। वहीं बाकी के बचे 14 सीटों पर अन्य सहयोगी दल चुनाव लड़ रहे हैं।

