बेहद लोकप्रिय अमेरिकी कंपनी एप्पल अब भारत में अपने अर्फोडेबल डिवाइस iPhone SE का निर्माण करने की प्लान कर रही है और बेहद जल्द कंपनी मेड इन इंडिया iPhone SE 2020 पर काम भी शुरू करने वाली है। सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में iPhone SE का निर्माण करने पर कंपनी को फोन इंपोर्ट करने के लिए 20 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैक्स भी नहीं देना पड़ेगा। जाहिर है की इससे फोन की कीमत भी बेहद ही कम हो जाएगी।
इसी के साथ ही उम्मीद है कि मेड इन इंडिया iPhone SE 2020 बेहद ही कम कीमत के साथ भारत में जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। The Information वेबसाइट की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि चीन में एप्पल ने अपने कंपोनेंट सप्लायर से iPhone SE 2020 के लिए कंपोनेंट्स को भारत भेजने के लिए कहा है।
एप्पल कंपनी भारत में पहले से ही iPhone के पुराने वर्जन को असेंबल करता रहा है। परन्तु इसके लिए ज्यादातर सभी कंपोनेंट्स चीन से मंगाए जाते हैं। जबकि कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। परन्तु रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अगले महीने यानी की जुलाई में iPhone SE 2020 के प्रोडक्शन की शुरूआत कर सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल कंपनी ने भारत में iPhone SE (2020) का निर्माण करने का फैसला इसलिए किया ताकि इस नए iPhone के इंपोर्ट पर लगने वाले 20 प्रतिशत टैक्स से बचा जा सके। एप्पल के ताइवानी मैन्युफैक्चर कॉन्ट्रेक्ट Wistron ने कथित तौर पर भारत में निर्माण किए जाने वाले नए iPhone SE (2020) के लिए कंपोनेंट्स रिसीव करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। 2017 में, एप्पल ने इंपोर्ट टैक्स से बचने और देश में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारत में अपने कुछ iPhone मॉडल का निर्माण किया था। जबकि कंपनी अब तक केवल पुराने iPhone मॉडल का ही उत्पादन करती आई है।

