बॉलीवुड के खान परिवार में फिरसे एक बार शहनाई बजने जा रही है। अरबाज खान 56 साल में एक बार फिर दूल्हा बनने को तैयार हैं। अरबाज खान 24 दिसंबर को अपनी लेडी लव सौरा खान से शादी कर रहे है। यह बात मीडिया में आते ही तेजी से फैलने लगी है। अरबाज़ और शोरा खान की शादी की तारीफ पक्की हो चुकी है, खान परिवार में शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। 6 साल पहले मलाइका संग तलाक हुआ था जिसके बाद जॉर्जिया एड्रियानी सग ब्रेकअप के बाद अरबाज को फिर से प्यार मिल गया है। अरबाज खान 24 दिसंबर को गलफ्रेंड शोरा खान संग निकाह करने वाले हैं।
कौन है दुल्हन?
अरबाज की शादी की खबर ने फैन्स को सुपर एक्साइटेड कर दिया है। हर कोई ये जानने के लिए बेकरार है कि आखिर उनकी दुल्हनिया कौन है? बता दें कि अरबाज की लेडी लव का नाम शोरा खान है। शोरा एक प्रोफेशनल सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं वो इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स की मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा की भी मेकअप आर्टिस्ट है। लेकिन अब वो खान परिवार की बहू बनने जा रही हैं।
कैसे हुई पहली मुलाकात?
अरबाज और गौरा की पहली मुलाकात एक्टर की अपकमिंग फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस है कपल की शादी काफी जल्दबाजी में हो रही है। शादी काफी इंटीमेट तरीके से की जाएगी। अरबाज शौरा के निकाह में सिर्फ दोनों के परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
मलाइका अरोड़ा से तलाक?
गर्लफ्रेंड शौरा संग अरबाज खान की ये दूसरी शादी है। एक्टर की पहली शादी साल 1998 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी, रिपोर्टस में बताया कि अरबाज की कुछ आदतें मलाइका को पसंद नहीं थी। मलाइका ने एक इंटरव्यू में अरबाज को केयरलेस इसान भी बताया था। दोनों के बीच की दूरिया इतनी बढ़ गई थीं कि वर्ष 2017 में दोनों ऑफिशियली तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए थे।
बेटे संग दोनों का बॉन्ड
मलाइका और अरबाज खान का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। अरहान 21 साल के है, वो अपने दोनों पेरेंट्स संग खास बॉन्ड शेयर करते हैं। मलाइका और अरबाज को अक्सार उनके बेटे मंग टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। दोनों ही अपने बेटे के काफी क्लोज हैं।
जॉर्जिया एंड्रियानी संग मेकअप
मलाइका से तलाक के बाद अरबाज खान को ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एड्रियानी से प्यार हुआ था दोनों अक्सर पब्लिकली एक दूसरे पर प्यार सुदाने नातर आते थे लेकिन जॉर्जिया संग भी अरबाज का रिश्ता तथा नहीं चल पाया, कुछ साल डेटिंग करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

