जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल के निर्देशों पर महिला चिकित्सालय में बनाये गये आशा घर का शुभारम्भ आज हो गया है। महिला चिकित्सालय में पुराने चिकित्सालय भवन में मरम्मत एवं जीर्णोद्वार कर आशा कार्यकत्रियों के विश्राम तथा रूकने के लिए आशा घर बनाया गया है। दरअसल आशा कार्यकत्रियो को अक्सर गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कराने व संस्थागत प्रसव कराने, जच्चा-बच्चा को देखने व अन्य कार्यो हेतु चिकित्सालय में आना पड़ता था। आशाओं के देर-सवेर आने पर उनकी सुरक्षा को देखते हुऐ महिला चिकित्सालय में आशा कार्यकत्रियों के लिए आशा-घर बनाया गया है ताकि आशा कार्यकत्रियों को किसी प्रकार की परेसानी का सामना न करना पडे़। डीएम नैनीताल सविन बंसल के मुताबिक जनपद के सभी महिला चिकित्सालयों मे आशा-घर शीघ्र बनाये जाएंगे, लिहाज़ा सभी आशा अपने दायित्वो व कर्तव्यों का संजीदगी से निर्वहन करें व जनता को स्वास्थ लाभ पहुचायें। इसके बाद डीएम ने महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली।
आशा घर से आशाओ की जगी आशा…

