Country

अतीत पर प्रहार के सहारे भाजपा !

पूरा देश जब जनसमस्याओं की बात कर रहा है, कही बिजली नही तो कही पानी नही, कही बेरोजगारी तो कही महंगाई की मार ने आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है । पिछले पांच साल मे सत्तारुढ भाजपा ने जनता को जो सपने दिखाए वह धरातल पर कही नही दिखाई दे रहे है । मतदाता अपने मुददो को सामने लाने की कोशिश भी करता है । लेकिन भाजपा के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्तमान की इन समस्याओं और उनके समाधान से कोई लेना देना नही । वह विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अतीत से जुडे गडे मुर्दो को उखाडकर जनता के सामने मिर्च मसाला मिलाकर ऐसे पेश कर रहे है जैसे जनता को आज रोटी और रोजगार की जरुरत नही । यक्ष प्रश्न यह है कि पीएम मोदी कांग्रेस के अतीत पर प्रहार करके मतदाताओं को मुख्य मुददो से भटकाकर आखिर दिखाना क्या चाहते है ?
अभी दो दिन पूर्व इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने 9 मई को सिख दंगे से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए एक विवादित बयान दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पर सिख दंगे पर जमकर आलोचना की । इस दौरान एक सवाल के जवाब में पीएम पर टिप्पणी करते हुए पित्रोदा ने कहा- अब क्या है 84 का? आपने क्या किया पांच साल में उसकी बात करिए। 84 में जो हुआ वो हुआ, आपने क्या किया।  लोकसभा चुनाव के आखिरी दो चरणों से पहले 1984 के सिख दंगों को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलवार भाजपा  को जैसे कांग्रेस के खिलाफ मुददा मिल गया । कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विवादित बयान से मोदी को नया हथियार मिल गया है। 10 मई को प्रधानमंत्री  मोदी ने जहां रोहतक रैली में पित्रोदा के बयान से सिख दंगों पर कांग्रेस को घेरा, तो वहीं दिल्ली में बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 12 तुलगक लेन स्थित निवास पर हल्ला बोलकर प्रदर्शन भी किया।
यही नही बल्कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के को भ4 निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 मई को एक चुनावी सभा में कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर तंज कसा । जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बिना कहा था, ‘आपके पिताजी (राजीव गांधी) को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था । लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर-1 के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया । नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा । ये देश गलतियां माफ करता है, लेकिन धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने से भी नही माने उन्होने यूपी में प्रयागराज से सटे कौशांबी जिले में 8 मई को एक जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा ।  प्रधानमंत्री  ने कुंभ का उदाहरण देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी लपेटे में ले लिया । प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि पंडित नेहरू जब कुंभ मेले में आए थे तब अव्यवस्था के चलते भगदड़ में हजारों लोगों की मौत हो गई थी ।कांग्रेस ने इस खबर को दबा दिया । मोदी ने कहा कि 1954 में कांग्रेस सरकार के दौरान जब पंडित नेहरू प्रधानमंत्री थे तब कुंभ मेले में आये थे, तब अव्यवस्था के कारण भगदड़ मचने से हजारों लोग कुचल कर मारे गए थे, लेकिन न तो तत्कालीन मीडिया ने यह खबर प्रमुखता से दिखाई और न ही मृतकों के परिजनों को कोई मुआवजा मिला । एक-दो अखबारों में ये खबर कोने में खपर छपी, उसे भी दबा दिया गया ।  जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उनके नामों को दबा दिया गया ।  उस समय पंचायत से पार्लियामेंट तक कांग्रेस की ही सरकार थी. ये पाप कांग्रेस के प्रधानमंत्री के दौरान हुआ था । लेकिन वही दुसरी तरफ मोदी 2002 के गुजरात दंगो का कही भी भूले से जिक्र तक नही करते है । लोगो का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सिर्फ राफेल और चौकीदार पर ही केन्द्रित नही रहना चाहिए उन्हे भी गुजरात दंगो के अलावा इशरत जहां इन्काउंटर को जनता के सामने लाना चाहिए । जिसके जरिए वह प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का काला अतीत दिखाकर जनता को सच से अवगत करा सके  ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD