जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की हलचल के बीच कुछ महीने पहले कांग्रेस से अलग होकर अपनी खुद की पार्टी गठित करने वाले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए गुलाम नबी आजाद की पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। इन अटकलों को बल मिल रहा है कई मौकों पर गुलाम नबी का बीजेपी के प्रति नरम रुख के चलते। जब पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में गुलाम नबी आजाद की जमकर तारीफ की थी तो उस वक्त गुलाम कांग्रेस में थे। बाद में खुद गुलाम ने भी पीएम मोदी की तारीफ की थी, जिसके बाद कयास लगने लगे कि क्या अब गुलाम बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बाद में गुलाम ने कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद आजाद डेमोक्रेटिक पार्टी का गठन किया, लेकिन अब जब उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की है, तो तरह-तरह की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
कश्मीर में कमल खिलाएंगे आजाद

