समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां पिछले करीब एक महीने से मुश्किलों में हैं। इन मुश्किलों की घड़ी में उन्हें अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का साथ मिला है। मुलायम सिंह ने करीब दो साल बाद लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामपुर से सपा सांसद आजम खां का बचाव किया है । मुलायम सिंह ने सांसद आजम खां का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने चंदा मांगकर जौहर यूनिवर्सिटी बनवाई है। और सारी जिंदगी मेहनत की है ।
मुलायम सिंह ने आगे कहा कि आजम पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए गए। यह आजम खां के खिलाफ एक साजिश है, मैं सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से उनके समर्थन में आने की अपील करता हूं। इस दौरान मुलायम सिंह भावुक हो गए।
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां इस समय मुश्किलों में हैं। आजम पर गिरफ्तारी का खतरा है। आजम के खिलाफ रामपुर में अब तक 78 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। दो नए मुकदमे दर्ज हुए हैं।

