बी-टाउन में हमेशा कोई न कोई कपल सुर्खियों में रहता है। कभी अपने प्यार के इजहार को लेकर, कभी ब्रेकअप को लेकर तो कभी कपल के बीच उम्र के फासले को लेकर। इन दिनों ऐसे ही कई कपल हैं जो सुर्खियों में हैं। आजकल सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं अर्जुन कपूर और मलाइका की जोड़ी। मलाइका पहले अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में रही, उसके बाद मलाइका-अर्जुन के उम्र के फासले को लेकर और अब अर्जुन लैटिन भाषा में टैटू बनवाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। तो आइए विस्तार से बात करते हैं उन जोड़ियों की जिन्होंने एक समय में खूब सुर्खियां बटोरी हैं।


बॉलीवुड में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अक्सर ये कपल सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले अर्जुन ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। और अब चर्चा में है अर्जुन कपूर का नया टैटू। अर्जुन कपूर ने अपने बाएं बाजू पर लैटिन भाषा में दूसरा टैटू बनवाकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। अर्जुन कपूर ने अपने इस टैटू का मतलब भी समझाया है। अगर आप सोच रहे हैं कि अर्जुन कपूर का ये टैटू मलाइका अरोडा से जुड़ा हुआ है तो ऐसा नहीं है, बल्कि अर्जुन कपूर का ये टैटू उनकी लाइफ जर्नी को दर्शाता है। इस टैटू के साथ अर्जुन कपूर ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के टैटू का मतलब भी समझाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘पर अरडुआ एड एस्ट्रा।’ इसका मतलब है मुसीबतों से सितारों तक। लैटिन भाषा का वाक्य है, जो रॉयल न्यूजीलैंड एयर फोर्स और साथ ही 1947 तक रॉयल इंडियन एयर फोर्स जैसे अन्य कॉमनवेल्थ वायु सेनाओं का आधिकारिक आदर्श वाक्य रहा है।

अब बात करते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास की जो लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मियामी में छुट्टियां बिता रहे हैं, जिसकी कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर भी की हैं। इन फोटो में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा इन फोटो में काफी खूबसूरत भी लग रही हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। इससे पहले भी इस जोड़ी की चर्चा खूब हुई। तब इन दोनों के शादी और उम्र के फासले को लेकर चर्चा रही।


आजकल सोशल मीडिया में आलिया और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा भी काफी हो रही है। वैसे इनकी भी उम्र का फासला औरों से कम नहीं है। आलिया-रणबीर की उम्र में 11 साल का फासला है। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी की इस खबर को इसलिए भी सच माना जा रहा है, क्योंकि चर्चा है कि आलिया ने हाल ही में फैशन डिजाइनर सब्यसाची को लहंगे का ऑर्डर दिया है।

बॉलीवुड के सबसे लविंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबर सामने आते ही उनसे जुड़े लोग काफी एक्टिव हो गए हैं। फैंस भी इस जोड़े को शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। जी हां, आलिया और रणबीर की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच खबर है कि एक्टर ऋषि कपूर भी अगस्त में इंडिया आ रहे हैं। इन सब बातों को देखते हुए तो सही लग रहा है कि ग्लैमर इंडस्ट्री में जल्द ही एक बड़ा इवेंट होने वाला है। वहीं इस शादी को प्लान करने की इच्छा वेडिंग प्लानर नमन त्यागी ने जताई है।


बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बात करें तो इन दोनों ने कई साल तक डेट करने के बाद 2015 में शादी कर ली। इनकी उम्र में 13 साल का अंतर है। अब इनकी एक बेटी और बेटा है


सैफ अली खान और अमृता सिंह के उम्र में 12 साल का अंतर था। तब अमृता सिंह बड़ी थी। हालांकि अब अमृता-सैफ का तलाक हो चुका है। इनके दो बच्चे बेटी सारा और बेटा इब्राहिम है। अमृता से तलाक के बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की। सैफ-करीना की उम्र में भी 10 साल का फासला है। इस कपल का एक पुत्र तैमूर हैं जो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।


अब बात आती है मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की। आमिर और किरण राव की उम्र में आठ साल का अंतर है। ये जोड़ी भी एक समय में डेटिंग के दौरान लिपलॉक को लेकर खूब चर्चाओं में रही। हालांकि आमिर की किरण से दूसरी शादी हुई थी। आमिर की पहली शादी रीना से हुई और उनसे दो बच्चे जुनैद और इरा हैं और किरण का एक बेटा आजाद है।


एक समय में सायरा बानो और दिलीप कुमार भी रील और रियल लाइफ दोनों में खूब चर्चा में रहे। सायरा को बिना तलाक दिए दिलीप ने 1981 में आसमा रहमान से दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि 1983 में ये कपल अलग हो गया। अब वे सायरा के साथ ही रहते हैं। इन दोनों की उम्र में 22 साल का फासला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like