आज बैंगलुरु से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है जिसमे एक अनजान शख्स ने अपना चेहरा छुपा कर बंगलुरु के मशहूर ‘रामेश्वरम कैफे’ बम्ब धमाका कर दिया है। इस हमले की जांच में आईईडी लगी हुई है। इस हमले में छः लोगों की गंभीर हालत है, और कुछ लोगों को छोटे भी आई हैं। सूत्रों के मुताबिक कल 1 मार्च 2024, दोपहर 12 बजे के बाद कोई शख्स केफे में आया और एक बैग रखकर चला गया। जिसमें बाद में धमाका हो गया। जो व्यक्ति संदिग्ध बैग में बम लेकर आया था, उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। इस बम धमाके को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है। बताया गया है कि पहले तो संदिग्ध शख्स ने कैफे में खाना ऑर्डर किया और बैग टेबल के पास रखा, जिसके बाद वह मौका देख कर वहां से निकलने में कामयाब हुआ और इसके निकलते ही कैफे में जोरदार धमाका हो गया।
इस धमाके में एक महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस ब्लास्ट को टाइमर लगाकर ब्लास्ट किया गया है। इस बम डिवाइस में एक 9 वोल्ट की बैटरी लगाई गई थी और शार्पनेल्स की जगह नट और बोल्ट का इस्तेमाल किया गया है। बेंगलुरु ब्लास्ट को सेंट्रल एजेंसियां तीन मॉड्यूल को रडार के द्वारा हैंडल किया जा रहा है। ये तीन मॉड्यूल हैं, आईएसआईएसआइ का बल्लारी मॉड्यूल, पीएफआई मॉड्यूल और लश्कर-ए-तैयबा का मॉड्यूल से सामान देखा गया है। जिससे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इनमें से किसी एक संगठन के व्यक्ति द्वारा ही यह ब्लास्ट किया गया है। इस ब्लास्ट और अन्य जांचों में पाया गया है कि यह संगठन कई और ब्लास्ट कर सकते हैं। पिछले साल एनआईए ने बेंगलुरु पुलिस के साथ मिलकर दो आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया था, जिसमे पता चला कि संगठन लश्कर का मॉड्यूल भी बेंगलुरु में फिदायीन अटैक की प्लानिंग कर रहा था।
लश्कर मॉड्यूल के द्वारा अटैक की तैयारी में लगे 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से हथियार, गोलियां, हैंड ग्रेनेड के अलावा वॉकी टॉकी सेट भी बरामद किये गए थे। इसका खुलासा अभी हालही में दी गई चार्जशीट के द्वारा किया गया है। इन आतंकियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके हिंदुस्तान के बाहर मौजूद टी.नासिर नाम के आतंकी ने कट्टरता का पाठ पढ़ाया था। इसके अलावा पाकिस्तान में मौजूद लश्कर कमांडर जुनैद अहमद उर्फ जेडी और सलमान खान पर भी जांच एजेंसियों को शक है। इससे पहले इन तीनों ने बेंगलुरु और कई अन्य राज्यों में भी ब्लास्ट की साजिश रची जा चुकी है, जिनके आतंकियों का बेंगलुरु में मौजूद होने का शक बताया जा रहा है।
जुनैद अपने साथी कमांडर सलमान के साथ हिंदुस्तान में मौजूद आतंकी मॉड्यूल को चलाता है और टेरर फंडिंग और विस्फोटकों के साथ हथियारों की सप्लाई भी करता है। इसके अलावा जुनैद ने ही नासिर नाम के एक आतंकी को पुलिस कस्टडी से भगाने की साजिश को अंजाम देने की कोशिश भी की थी। उसी ने फिदायीन अटैक के लिए पुलिस की वर्दी का इंतजाम किया था। यही वजह है कि जांच एजेंसियों का शक जुनैद, सलमान और टी.नासिर पर गहरा जा रहा है।