देश भर में सीएए को लेकर विरोध-प्रदर्शन चल रहे है। दिल्ली के शाहीन बाग की तरह देश के कई हिस्सों में महिलाएं सड़कों पर हैं। शाहीन बाग की तरह ही मुंबई में भी महिलाएं आगे आई हैं अपने सत्याग्रह का नाम दिया है-‘मुंबई बाग’। लगातार सीएए को लेकर बॉलीवुड स्टार खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। जिसमें कुछ लोग इस कानून के समर्थन में हैं तो कुछ विरोध में। इसी क्रम में अब बॉलीवुड स्टार पूजा भट्ट ने इस मामले पर खुलकर अपनी राय रखी है।
उन्होंने सीएए और एनआरसी को लेकर सोमवार को कहा, “नेताओं से मेरी प्रार्थना है कि वो देश में उठ रही आवाज़ों को सुनें। देश में रह रही महिलाएं चाहे वो शाहीन बाग में हों या लखनऊ में, हम रुकेंगे नहीं, जब तक हम जोर-शोर से नहीं सुने जाते। मैं लोगों को अधिक बोलने के लिए प्रेरित करुंगी। मैं सीएए और एनआरसी का समर्थन नहीं करती क्योंकि यह मेरे घर को विभाजित करता है।”
Pooja Bhatt in Mumbai y'day: I implore our leaders to listen to the voices that have risen in the country. The women in India,at Shaheen Bagh&Lucknow…we'll not stop until we are heard loud&clear.I'd implore people to speak up more. I don't support CAA&NRC as it divides my house pic.twitter.com/Hm3TlJ3AdT
— ANI (@ANI) January 28, 2020
उन्होंने इसके आगे कहा, “मतभेद देशभक्ति का सर्वश्रेष्ठ स्वरुप है। सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों से हमें यह सन्देश मिलता है कि अब आवाज़ उठाने का वक्त आ गया है। हमारी चुप्पी हमें नहीं बचाएगी और न ही सरकार की। सत्ता पक्ष ने वास्तव में हमें एकजुट किया है।” इससे पहले अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास ने भी सीएए पर एक बयान दिया था।
नंदिता ने कहा था, “यह बिखराव वाला कानून है। देश भर में ऐसा पहली बार हो रहा कि लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। जो लोग चार पीढ़ियों से यहां हैं, आप उन्हें बता रहे हैं कि यह आपका देश नहीं है। यह बहुत परेशान करने वाला है। मेरा मानना है कि सभी को इस पर बोलना चाहिए। लोग बोल रहे हैं और सभी जगह विरोध हो रहा है।”

