Country

महाराष्ट् में भाजपा कार्यकर्ता किसान ने की आत्महत्या 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टिया प्रचार में व्यस्त हैं । इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है । राज्य में बुलढाणा में एक किसान ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली है। किसान ने फांसी लगाने के दौरान बीजेपी की टी-शर्ट पहनी हुई थी ।राज्य में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने इस घटना को बहुत गंभीर बताया है ।
खुदकुशी करने वाले किसान की पहचान 38 साल के राजू तलवड़े के रूप में हुई है। उसे जिले के खटखेड गांव में सुबह लगभग साढे आठ बजे एक पेड़ की डाली से लटका हुआ पाया गया । वह बीजेपी की टी-शर्ट पहना हुआ था, जिसपर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल छपा था। टी शर्ट पर चुनावी नारा लिखा हुआ था- ‘पुन्हा आनुया आपले सरकार’ यानी ‘फिर से हमारी सरकार बनाएं.’ यह टी-शर्ट पार्टी ने कार्यकर्ताओं को बांटी थी ।

यह घटना ऐसे समय में घटी है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदर्भ में एक चुनावी रैली को संबोधित किया, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पश्चिमी महाराष्ट्र में चुनावी दौरे पर थे और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी मराठवाड़ा और मुंबई में थे ।संयोगवश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विदर्भ क्षेत्र के नागपुर से आते हैं ।

शिवसेना के किसान नेता किशोर तिवारी ने कहा है कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया है कि वे राज्य में किसानों की समस्या को गंभीरता से लें। तिवारी ने कहा, कि इस तरह की आत्महत्या खेती के सामने खड़े एक बहुत ही गंभीर संकट का संकेत करती है।यदि अगली सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो यह समस्या नियंत्रण से बाहर हो जाएगी

You may also like