sport

दक्षिण अफ्रीका पर अब तक की सबसे बड़ी जीत ,विराट ने रचा इतिहास

 भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के  दूसरे टेस्ट मैच  के चौथे दिन टीम इंडिया  गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के डीएम पर अफ्रीका को चौथे ही दिन पारी और 137 रनों के करारी  शिकस्त देते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2 . 0 की बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर ली है। साथ ही भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह जीत अब तक सबसे बड़ी जीत है।
भारतीय टीम के  कप्तान विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में नया कीर्तिमान रच दिया है । पहली पारी में भारतीय टीम ने कप्तान के दोहरे शतक की मदद से 601 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था । जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 275 रन पर सिमट गई। इसके बाद टेस्ट मैच के चौथे दिन विराट ने अफ़्रीकी  टीम को फॉलोऑन दिया ।

विराट कोहली बतौर कप्तान अपने 50वें टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन देकर कोहली ने इतिहास रचा। । विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट इतिहास में फॉलोऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।
भारत के हाथों दक्षिण अफ्रीका को लगातार दो टेस्ट मैचों में कारारी हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने दूसरे  टेस्ट में अफ्रीका  को एक पारही और 137 रन से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। करारी हार के बाद मेहमान टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टीम इंडिया को सीरीज जीत का हकदार बताया। पहला टेस्ट भारत ने 203 रन से जीता था।
दूसरे टेस्ट में भी भारत का पलड़ा भारी 

You may also like