entertainment

संस्कारी बहू का बोल्ड अवतार

टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में संस्कारी बहू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे कुछ दिनों से चर्चा में नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ के अलावा किसी और सीरियल में काम नहीं किया। चर्चा में आने के लिए अंकिता ने एक हॉट फोटो शूट करवाया। उसमें से कुछ फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगाए हैं, जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। शायद वे अपनी छवि को बदलना चाहती हैं। अंकिता ‘संस्कारी बहू’ वाली इमेज से बाहर आना चाहती हैं। उनके ये हॉट फोटो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं। इन दिनों वे छोटे परदे पर तो नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन बड़े परदे पर वे ’मणिकर्णिका’ नामक फिल्म में नजर आएंगी। लेकिन इससे पहले वह अपने नए बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। जो कि फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अंकिता का एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ लंबे समय तक रोमांस चला और बाद में दोनों अलग हो गए। कुशाल टंडन के साथ भी उनकी अफेयर की खबरें बीच में चर्चा में थी। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई। ‘पवित्र रिश्ता’ की संस्कारी अर्चना से उन्होंने सीधे बॅालीवुड के लिए बोल्ड होने का रास्ता चुना है। इन तस्वीरों को देखने पर साफ पता चलता है कि अंकिता बॅालीवुड की कई स्टार को अपने ग्लैमरस लुक से कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत पवित्र रिश्ता से की। इसके बाद उन्हें कई टीवी शो ऑफर हुए। लेकिन वह बॅालीवुड में एंट्री करना चाहती थी। इसलिए किसी सीरियल में काम नहीं किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD