यौन उत्पीड़न और यौन हमलों के खिलाफ अमेरिका में 2006 में शुरू हुआ आंदोलन (मीटू) 2018 में पूरे विश्व में फैल गया था। इस आंदोलन का बड़ा प्रभाव भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को तब मिला था और कई जाने-माने फिल्मी कलाकारों ने ‘कास्टिंग काउच’ की गंदगी को सामने लाने का साहस दिखाया था। अब एक बार फिर से यह मुद्दा अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर के एक खुलासे चलते चर्चा में है। ईशा ने इस मुद्दे पर एक रेडियो कार्यक्रम में खुलकर बात की है
बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का मुद्दा नया नहीं है। कई अभिनेत्रियों को कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा है। सिनेमा की दुनिया में कास्टिंग काउच वो डार्क पार्ट है जहां शीर्ष में बैठे लोग अपनी पॉवर का फायदा उठा सिनेमा की दुनिया में अपनी जगह बनाने वाले युवाओं का यौन शोषण करते हैं। दुनिया भर में ‘मीटू’ आंदोलन के बाद बॉलीवुड के कास्टिंग काउच का सच बाहर आने लगा है। कई जाने-माने अभिनेताओं और अभिनत्रियों ने इस मुद्दे पर खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। ऋचा चड्डा, आदिति राव हैदरी, विद्या बालन, कगना रनौत, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह, करण टैकर, करणवीर बोहरा और ना जाने कितने कलाकारों ने अपने बॉलीवुड अनुभव को लेकर खुलकर बात की है। अभी हाल ही में 90 के दशक की अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने खुलासा किया हैं कि फिल्मी करियर के शुरूआती दिनों में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था और इसकी वजह से वो डिप्रेशन में चली गईं थी।
ईशा कोप्पिकर ने कई साउथ की फिल्मों में काम करने के बाद फिल्म ‘फिजा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘हम तुम’, ‘डॉन’, ‘डार्लिंग’, ‘प्यार इश्क’ और ‘36 चाइना टाउन’ जैसी कई हिट फिल्में दी। अभी हाल ही में ईशा कोप्पिकर ने रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के साथ चर्चा करते हुए खुलासा किया कि 18 वर्ष की उम्र में वे कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी थीं। ईशा के अनुसार ‘फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों में एक अभिनेता ने मुझसे संपर्क किया था। उन्होंने मुझसे कहा की तुम्हें काम चाहिए तो मुझसे अकेले मिलना होगा और खुश करना होगा। उस समय कास्टिंग काउच के खिलाफ कोई भी कदम उठाना बहुत मुश्किल था इस वजह से कई अभिनेत्रियों ने फिल्म इंड्स्ट्री छोड़ दी थी। इतना ही नहीं, एक्टर्स और डायरेक्टर्स के सेक्रेटरी काम के नाम पर बुलाकर गलत तरीके से छूने की कोशिश करते थे। वह कहते थे कि काम करना चाहती हो तो यह सब कुछ तो करना ही होगा।’ दूसरी घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘जब मैं 23 वर्ष की थी तब एक और अभिनेता जिसकी दूसरी अभिनेत्रियों के साथ संबंट्टा होने की अफवाहें भी थी, वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का स्टार अभिनेता था, उसने मुझसे बिना ड्राइवर के अकेले मिलने के लिए कहा था लेकिन मैंने मना कर दिया था।
आदिति राव हैदरी
अदिति राव फिल्म इंडस्ट्री में 13 वर्षाे से हैं। फिल्म ‘पद्मावत’ में मेहरुन्निसा का किरदार निभाया था इसके आलावा इन्होंने ‘ये साली जिंदगी’, ‘रॉकस्टार’, ‘मर्डर-3’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। कास्टिंग काउच को लेकर इन्होंने भी बड़े खुलासे किए हैं। एक साक्षात्कार के दौरान आदिति ने बताया कि ‘मैं भी इन हालातों से गुजर चुकी हूं लेकिन मैंने अपने आप को संभाल लिया। जब ये हुआ तो मैं हैरान रह गई थी मुझसे इस तरह का व्यवहार कोई कैसे कर सकता है। जिस दिन मेरे साथ ये हुआ मैं बहुत अपसेट रही थी मैं रो रही थी कि लड़कियों के साथ इस तरह से पेश आया जाता है। इसके बाद मुझे आठ माह तक कोई काम नहीं मिला था। वर्ष 2013 मेरे लिए बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरा था लेकिन 2014 में सब सामन्य होने लगा था।’
ऋचा चड्डा
ऋचा चड्डा ने एक अंग्रेजी एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि ‘कई बार लोगों के इशारे समझ नहीं आते। उम्र कम थी इतनी समझ भी नहीं थी। जब मेरे साथ यह घटना घटी मैं अंकल के साथ पार्टी में गई हुई थी। एक आदमी ने मेरे पास आकर मेरी बांह पर हाथ फेरते हुए अश्लील लहजे इस बात को दोहराता रहा मैं उसका इशारा समझ गई और चीखते हुए अंकल को आवाज लगा दी’ करियर के शुरूआती दिनों में ऋचा को कई बार ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इन सब की वजह से उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा। ऋचा ने बातचीत में यह भी बताया कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में उनसे 13 साल बड़े ऋतिक रोशन की मां बनने के लिए कहा था। इस बात को लेकर वे काफी नाराज हुईं थीं। उन्होंने दोबारा कभी उस कास्टिंग डायरेक्टर को रिस्पॉन्स नहीं दिया।
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी कास्टिंग काउच से एक बार नहीं बल्कि कई गुजर चुकी हैं। स्वरा ने खुद एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि उनके हाथों से कई बड़ी फिल्में निकल चुकी थी कियोकि उन्होंने कम्प्रोमाइस करने से मना कर दिया था राधिका आप्टे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री राधिका आप्टे कास्टिंग काउच पर खुलकर अपनी बात कह चुकी हैं और उन्होंने लोगों से भी इस विषय पर खुलकर अपनी बात रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि ‘मैं उन अभिनेत्रियों को हिम्मत देना चाहती हूं जो इस विषय पर बात करने से कतराती हैं। लोग ये नहीं सोचते हैं कि उनकी आवाज कितनी जरूरी है। उनकी आवाज से कितने लोगों का भला हो सकता है। मगर लोग खतरे को देखते हुए कुछ कहने से कतराते हैं।’ हालांकि राधिका आप्टे खुद कास्टिंग काउच का शिकार नहीं हुई लेकिन वो इसका अनुभव कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि एक बड़े अभिनेता ने बड़ी फिल्म की पेशकश की थी और बदले में एक रात गुजारने को कहा था जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद साउथ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक अभिनेता मेरे पैर पर गुदगुदी करने लगा। मुझे गुस्सा आया मैने उसे जोर से थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि मैं उस अभिनेता से पहले कभी ना मिली थी और ना ही जानती थी उसकी हरकरत से मैं असहज हो गई थी।
इन अभिनेत्रियों के अलावा ममता कुलकर्णी भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने ‘चाइना गेट’ फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पर आरोप लगाया था कि उन्हें फिल्म में काम दिलाने के बदले सेक्स करने का ऑफर दिया गया था जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था। जिसके बाद उनका फिल्म चाइना गेट में रोल छोटा कर दिया गया। ऐसा ही आरोप अभिनेत्री पायल रोहतगी ने डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी पर लगाया था। पायल का कहना है कि डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ‘शंघाई’ के लिए रोल ऑफर किया था जिसके बाद उन्हें घर ड्राप करने के दौरान टॉप उतारने को कहने लगा जिसके लिए पायल ने मना कर दिया था और उनको इस फिल्म से हाथ ट्टाोना पड़ा था।’ ठीक ऐसे ही शर्लिन चोपड़ा ने ‘कामा-सूत्र 3डी’ फिल्म के प्रोड्यूसर पर बिना कैमरे के अपने साथ इंटिमेंट सीन प्रैक्टिस करने का आरोप लगाया था। शर्लिन ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस फिल्म में शर्लिन लीड रोल में थी। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के ऑडीशन के बाद हुई मीटिंग में उन्हें रोल के बदले शारीरिक संबंट्टा बनाने का ऑफर दिया गया था। ये ऑडिशन किसी यूनिट मेंबर ने लिया था जिसको उन्होंने मना कर दिया था।
रणवीर सिंह
कास्टिंग काउच के शिकार की सूची में रणवीर सिंह भी शामिल हैं। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया था कि एक लड़के ने उन्हें अजीब सी जगह बुलाया था और पूछा था की तुम हार्ड वर्कर हो या स्मार्ट वर्कर। तीन साल तक उन्हें ऐसी ही घटनाओं का सामना करना पड़ा था।
आयुष्मान खुराना कास्टिंग काउच का शिकार अभिनेत्रियां ही नहीं अभिनेता भी हुए है। जिसमें एक नाम आयुष्मान खुराना का भी है। उन्होंने खुलासा किया था कि करियर के शुरुआती दौर में डायरेक्टर ने लीड रोल देने के लिए प्राइवेट पार्ट दिखाने को कहा था जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था।
राजीव खंडेलवाल
राजीव खंडेलवाल ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि जहां महिलाओं को लेकर सुरक्षा की चर्चा होती है वहीं पुरुषों द्वारा फेस की जा रही चुनौतियों पर ज्यादा धियान नहीं दिया जाता है। सोसायटी सोचती है ‘हां ठीक है, लड़का है, मैनेज कर लिया होगा। पुरुषों के बारे में लोगों को लगता है कि वे चीजों को लेकर लड़ सकते हैं। वह ऐसे ही बने हैं। मुझे इससे चुनौतीपूर्वक निकालना पड़ा है और मैं वापस आया हूं। मैंने कई महिलाओं से सुना है कि वह इसे अंदर से डर्टी बताती हैं लेकिन मुझे अंदर से गंदा नहीं लगता। मैं अपने दिमाग में उस व्यक्ति को अपमानित करता हूं और कहता हूं सॉरी बॉस, मैं इस पर तैयार नहीं हूं। भले ही पुरुष और महिलाओं में अंतर हो लेकिन अब चीजें बदल गई हैं।’
करण टैकर
करण भी कास्टिंग काउच का शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस डायरेक्टर ने रणवीर से अजीब गरीबों मांग की थी उसी डायरेक्टर ने उनसे पूछा था कि तुम हार्डवर्कर हो या स्मार्ट वर्कर जिससे वो गुसा हो गए थे और वहां से बाहर आ गए थे।

