Country

यूपी दिवस पर काँपते बच्चों की खबर दिखाने पर 3 पत्रकारों पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में चौथा स्तंभ फिलहाल खतरे में है । अगर कोई पत्रकार सरकार के खिलाफ खबर प्रकाशित करता है या दिखाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल हो गया है। कोरोना काल की ही बात करें तो यहां प्रदेश के 58 पत्रकारों पर सच दिखाने पर मुकदमे दर्ज किए गए।

फिलहाल ऐसा ही एक सच कानपुर के पत्रकारों ने दिखाने का साहस दिखाया तो इसके बदले में प्रशासन ने उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर दी। दरअसल , कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर 24 जनवरी के दिन एक स्कूल में योगा कराने का कार्यक्रम हुआ । जिसमें ऐसे कपड़े बच्चे पहने हुए थे कि उनका ठंड के मारे बुरा हाल था। इसको लेकर एक चैनल के पत्रकारों ने यह वीडियो दिखाते हुए खबर चलाई कि “यूपी दिवस में कांपते बच्चे ” ।

इस खबर के जारी होने के बाद कानपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने तीन पत्रकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है । बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्रकारों पर आरोप लगाया है कि वह कार्यक्रम में मौजूद भी नहीं थे, बावजूद इसके उन्होंने कार्यक्रम को गलत तरीके से पेश किया। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह भी कहा कि योगा कराते समय बच्चों को कम कपड़े पहनाए जाते है । उनकी जैकेट उतरवा दी गई थी । इसके बाद योगा करते समय उनकी वीडियो बनाई गई थी ।जिसको गलत तरीके से दिखाया गया।

कार्यक्रम में साफ दिख रहा है कि बच्चे हाफ पैंट और हाफ शर्ट पहने हुए हैं, जबकि उसी कार्यक्रम में मौजूद जिला अधिकारी, राज्य सरकार के एक मंत्री और स्थानीय विधायक गर्म कपड़े पहने हुए हैं। गरमी के दिनों के यूनिफॉर्म पहने बच्चे हाथों में खिलौना थामे नजर आ रहे हैं।

वीडियो के दूसरे क्लिप में दिख रहा है कि बच्चे इसी तरह के कपड़े में शीर्षासन कर रहे हैं। हालांकि, यह नजारा कमरे के अंदर का दिख रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि बच्चों को सिर्फ एक्सरसाइज करते समय ही हाफ शर्ट और हाफ पैंट पहनने को कहा गया था।

You may also like

MERA DDDD DDD DD