चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए दो दिवसीय दौरे पर आज भारत आएंगे। पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच अनौपचारिक बैठक आज चेन्नई के महाबलिपुरम में होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में द्विपक्षीय संबंध, बेहतर रिश्ते और आतंकवाद को लेकर दोनों देशों के बीच रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
चेन्नई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। करीब 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शहर में करीब 800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसके जरिये सड़कों और अन्य रास्तों की 24 घंटे नजर रखी जा रही है।
शहर के कई जगहों को रंगोली से सजाया गया है। सजावट में लाल रंग को प्राथमिकता दी गई है और ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। स्मारकों और अन्य स्थानों की सफाई और सौंदर्यीकरण के काम पूरा हो चुका है। पूरे तटीय शहर को लगभग 100 सजावटी रोशनी से सजाया गया है।
