Country

खट्टर का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस में झड़प, पुलिस ने  की आंसू गैस और पानी बौछार 

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के रुख से लग रहा है कि वे अब विरोध-प्रदर्शन का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। हरियाणा के करनाल जिले के कैमला गांव में आज भाजपा ने किसान महापंचायत बुलाई तो आंदोलनकारी किसान वहां भी विरोध करने पहुंच गए। आंदोलनकारी किसानों को जब पता लगा कि राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर महापंचायत को संबोधित करने वाले हैं, तो वे हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर वहां पहुंच गए और विरोध दर्ज करने लगे।
इस पर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने। आखिरकार पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर ठंडे भांजे, पानी की तेज बौछार छोड़ी और आंसू गैस के गोले भी दागे। इसके बाद वहां स्थिति तवानपूर्ण बनी हुई है।

किसानों और पुलिस में टकराव की खबर मिलते ही और ज्यादा किसान वहां जुटने लगे हैं।  स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस बीच कांग्रेस  के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम खट्टर पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “मा. मनोहर लाल जी, करनाल के कैमला गाँव में किसान महापंचायत का ढोंग बंद कीजिए। अन्नदाताओं की संवेदनाओं एवं भावनाओं से खिलवाड़ करके क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने की साज़िश बंद करिए। संवाद ही करना है तो पिछले 46 दिनों से सीमाओं पर धरना दे रहे अन्नदाता से कीजिए।”

You may also like