entertainment

सीन की डिमांड पर उतरते कपड़े

दर्शकों को एक्टिंग करना शायद सबसे आसान काम लगता होगा, लेकिन यकीन मानिए ये इतना भी आसान नहीं होता। किसी भी फिल्म को देखकर हम फिल्म के पीछे की मेहनत को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कलाकारों को फिल्म की सक्सेस के लिए बहुत कुछ करना होता है। इसे सुपरहिट बनाने के लिए फिल्म निर्माता-निर्देशक हर मुमकिन कोशिश करते हैं। हॉट सीन के लिए सितारे अपने कपडे़ तक उतारने को मजबूर हो जाते हैं। फिल्मों में सीन और रोल की डिमांड हो तो कुछ सितारे पूरे कपड़े उतारने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड अब इतना बोल्ड हुआ है, बल्कि ऐसा कई वर्षों से होता आ रहा है। कई कलाकारों ने पर्दे पर पूरे कपड़े उतारे। इनमें अभिनेता- अभिनेत्री दोनों ही शामिल हैं। बॉलीवुड में ऐसे बहुत से कलाकार हुए हैं जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए अपने पूरे कपड़े उतार दिए। ये उनकी मजबूरी थी क्योंकि वे अगर ऐसा न करते तो शायद उनके हाथ से अच्छा काम निकल जाता।

तो आइए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने फिल्म में अपने कपड़े उतारे। जून 2018 में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की निर्देशित फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर एक सीन में पूरी तरह से न्यूड दिखाई दे रहे हैं। ये वो सीन है जिसमें एक पुलिसकर्मी उन्हें स्कैन कर रहा है। इस सीन में न केवल रणबीर के एक्सप्रेशन लाजवाब हैं, बल्कि कैमरे के सामने सीन को करने का जोखिम भी उन्होंने उठाया है। हालांकि इससे पहले भी रणबीर ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ में कपड़े उतारे थे, फिल्म में वे तौलिए के सहारे न्यूड सीन दे चुके हैं। भले ही उस पारदर्शी तौलिए से उन्होंने अपना शरीर छिपाया हो, लेकिन ये सब जानते हैं कि उस तौलिए के पीछे रणबीर का खाली शरीर था और कोई कपड़ा नहीं। उन्होंने न केवल संजय दत्त की ग्लैमरस जिंदगी, गर्लफ्रेंडस की कहानी और हिट-फ्लॉप फिल्मों के फलसफे ही जीए हैं, बल्कि वे सजंय दत्त के कानूनी पचड़ों और जेल की जिंदगी को जीते हुए नजर आए।

अब जमाना शॉर्ट फिल्मों का भी है, तो भला कलाकार कैसे चूक सकते हैं। यहां तो सेंसर बोर्ड की तलवार भी नहीं है। पूरी तरह न्यूड होकर सनसनी फैलाने वालों में सीरियल ‘कृष्णदासी’ में नजर आ चुके श्रवण रेड्डी के बारे में बात करते हैं। श्रवण एक शॉर्ट फिल्म के लिए न्यूड सीन देकर इंटरनेट पर वायरल हो गए। वर्ष 2017 में आई इस शॉर्ट फिल्म की कहानी भगवद गीता पर आधारित है, जिसे फिल्म फेस्टिवल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया था। फिल्म का नाम ‘कर्मा’ है जो 20 मिनट की है।

फिल्म ‘बेफिक्रे’ में एक सीन दिया है रणवीर सिंह ने जिसमें रणवीर सिंह को बिना कपड़ों के दिखाया गया है। इसके लिए किसी बॉडी डबल का भी इस्तेमाल नहीं किया गया। इस सीन में वह बिना कपड़ों के बाथ टब में लेटे हुए नजर आते हैं। रणवीर सिंह आजकल अक्सर अजीब से फैशन सेंस के कारण चर्चा में रहते हैं। उनके जीने का अंदाज भी बहुत बेफिक्र-सा है।

 

 

राधिका आप्टे ने फिल्म ‘पार्चड’ के लिए अपने कपड़े उतारे थे। वो सीन इंटरनेट पर लीक हो गया था और राधिका काफी बड़ी कंट्रोवर्सी से गुजर चुकी हैं। राधिका इस इंटीमेट सीन में अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी और अभिनेता आदिल हुसैन के साथ दिख रही हैं। आदिल ने राधिका के साथ ऐसे कई सीन किए हैं। यह फिल्म गुजरात के दूर-दराज के गांव में रहने वाली तीन महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है। ये महिलाएं गांव की पुरानी परंपराओं को तोड़ती हैं और अपने लिए खुद नियम तय करती हैं।

जॉन अब्राहम फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ में बिना कपड़ों के दिखाए गए थे, इस फिल्म में जेल में इन्हें नंगा रखा गया था। फिल्म की कहानी में तीन मित्र ‘न्यूयॉर्क’ में पढ़ाई करते हैं और खुशी-खुशी जीवन बिताते हैं। लेकिन, उनका जीवन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकवादी हमले की वजह से बुरी तरह प्रभावित हो जाता है।

बेहतरीन कलाकारों में से एक राजकुमार ने भी फिल्म ‘शाहिद’ में अपने कपड़े उतारे थे। वर्ष 2012 में आई हंसल मेहता निर्देशित ‘शाहिद’ के लिए राजकुमार राव को भी बिना कपड़े शरीर सिकोड़े बैठे दिखाया गया था। हालांकि साफ-साफ कुछ नहीं दिखाया गया था। इस फिल्म में राव एक पूर्व आतंकवादी, शाहिद आज़मी का एक आपराधिक वकील बन जाता है। वह उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ता है जिन्हें आतंकवाद के लिए दोषी ठहराया गया है, लेकिन उसका खुद का अंत अन्यायपूर्ण होता है।

फिल्म ‘पीके’ का पोस्टर न सिर्फ हिट हुआ था, बल्कि विवाद में भी फंसा। वह इसलिए क्योंकि इसमें आमिर ने कोई कपड़े नहीं पहने हैं, हालांकि जरूरी हिस्से को रेडियो से ढक दिया गया है। लेकिन यहां ये कहना गलत नहीं होगा कि आमिर ने इस फिल्म के लिए सारे कपड़े उतारे थे।

रणदीप हुड्डा और नंदना सेन की फिल्म ‘रंगरसिया’ में नंदना सेन ने सारे कपड़े उतारे थे। उन्होंने काफी एक्सपोज किया था और इसके लिए उन्होंने अपने माता-पिता से पहले ही बात कर ली थी।
वर्ष 1993 में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘माया मेमसाब’ शायद ही कभी याद करना चाहेंगे। इसमें उनकी हीरोइन दीपा साही ने पूरे कपड़े उतारने के साथ अंतरंग सीन भी दिए। दीपा के शरीर का ऊपरी भाग बिना कपड़ों के दिखाया गया था।

अतीत में जाएं तो मंदाकिनी ने फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में कई बोल्ड सीन दिए थे। उस वक्त की ये बहुत बोल्ड फिल्म मानी गई थी। मंदाकिनी से पहले ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में जीनत अमान ने बोल्ड सीन दिए। उसके बाद तो ऐसे सीन कई अभिनेत्रियों के साथ फिल्माए गए। अनंत महादेवन के निर्देशन में वर्ष 2014 में आई फिल्म ‘एक्सपोज’ के लिए सोनाली राऊत ने भी गुजरे जमाने की जीनत अमान और मंदाकिनी की याद दिला दी। फिर क्या था बोल्ड सीन करने में भोजपुरी अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी अपने को नहीं रोक सकीं। एकता कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कामसूत्र’ में सनी लियोन पर फिल्माया गया सीन सुर्खियों में रहा था।

वर्ष 2009 में आई मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जेल’ के एक सीन में अभिनेता नील नितिन मुकेश बिना कपड़ों को दिखाए गए थे और इसकी झलक साफ देखी जा सकती है। फिल्म के इस सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके लिए किसी डबल बॉडी का प्रयोग नहीं किया गया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD