कोरोना संक्रमण का असर अब धीरे-धीरे पहाड़ों में भी दिखने लगा है, अब पहाड़ों में कोरोना लगातार अपने पैर पसारे जा रहा है, इससे पहले पहाड़ी क्षेत्रों में बाहर से आने वाले प्रवासियों में इसकी पृष्टि होती थी, मगर अब कोरोना संक्रमण के मामले स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभागीय कर्मचारियों में भी दिखने लगे हैं, जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के दो कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिसके बाद से ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को 2 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है ए०सी०एम०ओ० रमेश कुँवर ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में काम करने वाले दो कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद से उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा रही है इन दोनों कर्मचारियों को जिला मुख्यालय के कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की रेंडम सेंपलिंग भी की जा रही है। ऐसा जनपद में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए है।

गढ़वाल मंडल के हृदय स्थल श्रीनगर गढ़वाल में हर रोज कोरोना के बढ़ते मामले सामने आने पर लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार 31 अगस्त को 31 और उससे पहले 30 अगस्त को 18 नए मामले सामने आने पर लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। सब्जी मंडी से सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। श्रीनगर में कोरोना का पहला केस 24 अप्रैल को आया था। अगस्त माह में यहां सबसे ज्यादा मामले सामने आए। अब श्रीनगर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 57 हो चुकी है। मरीजों को बेस अस्पताल एवं डीसीसीसी डोभ त्रीकोट में भर्ती किया गया है।
श्रीनगर और आस-पास के इलाकों से सामने आए कोरोना मरीज


