पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद आफरीदी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आफरीदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं। इन दिनों वे कोरोना पीडित्रतों की मदद कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश खुद बीमार की चपेट में आ गए। शाहिद आफरीदी ने चैबीस साल पहले 4 अक्टूबर 1996 को नौरोबी में श्रीलंका के खिलाफ मात्र 37 गेंदों में सेंचुरी मार दी। शाहिद आफरी ने अपने पूरे करियर में इतनी जोरदार पारी नहीं खेली होगी। श्रीलंका के गंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी।
शाहिद आफरीदी ने ट्वीट कर कहा कि लोग मेरे जल्द ठीक होने की दुआ करें। मेरा कोरोना का टेस्ट हुआ और रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। कोरोना वायरस के बाद से ही आफरीदी पाकिस्तान में लगातार गरीबों और जरूरतमंदों को मदद कर रहे हंै। पाकिस्तान के अलग- अलग इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रहे थे। आफरीदी ने बीते दिनों कश्मीर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान भी दिया। जिसके बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ियों युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने उनसे संबंध तोड़ लिया था। शाहिद अफरीदी ने कहा था कि कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में है और वह बीमारी मजहब की बीमारी है। उस बीमारी को लेकर वह सियासत कर रहे हैं।

