Country

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: ताजा रुझानों में AAP 50 सीटों पर आगे, 19 सीटों पर BJP की बढ़त

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: ताजा रुझानों में AAP 52 सीटों पर आगे, 18 सीटों पर BJP की बढ़त

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस शुरू में एक सीट पर आगे चल रही थी मगर बाद में पिछड़ गई। लेकिन एक बार फिर कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। आगे चल कर ये आकड़े बदल सकते हैं। शुरूआती रुझान को देखते हुए आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर जश्न की तैयारियां जोरों पर देखने को मिल रही है। कार्यालय को बाहर से सजाया जा चुका है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह से ही पार्टी ऑफिस पहुंचे हुए हैं। आज सुबह उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतं गमय।। हे ईश्वर! हमको असत्य से सत्य की ओर ले चलो। अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। मृत्यु से अमरता के भाव की ओर ले चलो।”

  • शुरूआता रुझान में कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार आतिशी करीब 300 वोट से पीछे चल रही हैं। उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार धर्मवीर सिंह आगे चल रहे हैं।
  • बीजेपी उम्मीदवार जगदीश प्रधान करीब 7 हजार वोट के अंतर से मुस्तफाबाद सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं यहां आप के उम्मीदवार हाजी यूसुफ पीछे चल रहे हैं।
  • आप उम्मीदवार राघव चड्डा लगभग 2300 वोट से राजेंद्र नगर सीट से आगे चल रहे हैं।
  • आम आदमी पार्टी की युवा नेता राखी बिड़लान मंगोलपुरी सीट से दो हजार वोट से आगे चल रही हैं।
  • बीजेपी उम्मीदवार मोहन कुमार बिष्ट करावल नगर सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी के यहां दुर्गुेश पाठक पीछे चल रहे हैं। 2015 में यहां से आप के उम्मीदवार कपिल मिश्रा जीते थे जो बाद में भाजपा में चले गए।
  • बल्लीमारान सीट पर आप के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता हारून यूसुफ और बीजेपी की लत्ता सोढ़ी यहां से पीछे चल रहे हैं।
  • रोहिणी से बीजेपी के दिग्गज नेता और नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता 5 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। रोहिणी सीट शुरू से ही बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है।
  • नई दिल्ली सीट से केजरीवाल आगे चल रहे हैं। यहां से 2013 में केजरीवाल को करीब 25 हजार वोट से और उसके बाद 2015 में करीब 34 हजार वोट से जीत मिली थी।
  • बीजेपी उम्मीदवार लता सोढ़ी बल्लीमारान सीट से आगे चल रही है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता हारून यूसुफ और आप के मंत्री इमरान हुसैन उम्मीदवार हैं।
  • आप उम्मीदवार शोएब इकबाल मटिया महल सीट से आगे चल रहे हैं। इस सीट से शोएब इकबाल 5 बार के विधायक रह चुके हैं। शोएब इकबाल कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए थे।
  • आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरव भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से आगे हैं। इस सीट पर सौरव भारद्वाज दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं।
  • आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह ओखला सीट से पीछे चल रहे हैं। कुछ समय पहले वो आगे चल रहे थे।
  • बीजेपी के आशीष सूद जनकपुरी सीट से आगे चल रहे हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD