यमुना नदी में हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से करीब 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर आ गया है।
यही नहीं बल्कि लोगो के घरो में पानी घुस गया है। जिस वजह से आस पास के करीब 10000 लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खतरे को देखते हुए कुछ इलाकों को खाली भी कराया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है की आने वाले दो दिन दिल्ली के लिए खतरे से खाली नहीं है
जानकारी के अनुसार हथिनीकुंज बैराज से दिल्ली की तरफ 40 साल बाद इतना पानी छोड़ा गया है। दिल्ली में यमुना का खतरे का स्तर 205.33 मीटर है, जबकि रविवार को 205.36 मीटर पहुंच गया और आज यमुना का जलस्तर 206.20 मीटर पहुंचने की सूचनाएं है। खबर है कि यमुना पुल से गुजरने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है।
युमना का जलस्तर बढ़ने की वजह से केजरीवाल सरकार ने लोगों को एहतियात बरतने को कहा है, साथ ही नदी किनारे वसे लोगों को घर खाली करने का आदेश भी जारी किया है। हालांकि प्रभावित इलाकों में 30 बोट तैनात कर दी गई हैं।