अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूल-भूलैया’ के सीक्वल ‘भूल-भूलैया’ 2 का पोस्टर लोगो को बहुत अच्छा लग रहा है| 13 साल के लम्बा इन्तज़ार के बाद आ रही है ‘भूल-भूलैया 2’ फिल्म में लेकिन इस बार बहुत कुछ बदला हुआ है| ‘भूल-भूलैया 2’ में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन उनका किरदार निभाएंगे| कार्तिक आर्यन बहुत अच्छे एक्टर्स में से एक है| फिल्म में कार्तिक आर्यन के फर्स्ट लुक को ऑफिशियली जारी कर दिया गया है|

कार्तिक आर्यन बिलकुल अक्षय कुमार की कॉपी लग रहा है| पता भी नहीं चल पा रहा है की वह कार्तिक आर्यन है या अक्षय कुमार है| 2007 में आई ‘भूल भूलैया’ में अक्षय ने जो कपड़े पहने थे, सेम चार्मिंग कपड़े कार्तिक आर्यन ने भी पहने है| कार्तिक ने पीला कुरता और पीली धोती पहनी है और एक मोटी माला भी पहनी है| कार्तिक का यह अवतार शानदर लग रहा है| भूषण कुमार के बैनर तले बन रही फिल्म के डायरेक्टर अनिष बज्मी है|

