आम चुनाव के मतदान से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। एक ओर जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता वृषिण पटेल और अशफाक करीम ने राजद से इस्तीफा दे दिया है वहीं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ने बीते दिनों अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह राजद छोड़ सकते हैं। देवेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाए कि राजद में अब लोकतंत्र की कमी हो गई है। आज लालू यादव पार्टी के सिद्धांतों से समझौता कर रहे हैं। चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की जगह बाहरी लोगों को टिकट दिया जा रहा है। पहले राजद में यूज एंड ग्रो होता था, लेकिन अब यहां यूज एंड थ्रो का रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राजद 2024 के लोकसभा चुनाव में 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है, लेकिन अगर पार्टी 2024 में ही चुनाव नहीं जीतेगी तो 2025 में कैसे जीतेगी। हम सच बोलने से कभी पीछे नहीं हटे और अगर सच बोलना बगावत है तो हम बागी हैं। यही नहीं पूर्णिया सीट से पप्पू यादव को टिकट नहीं दिए जाने पर भी देवेंद्र ने नाराजगी जताई है।
राजद छोड़ सकते हैं देवेंद्र प्रसाद

