उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों राज्य सरकार की कानूनी टीम से खासे खफा बताए जा रहे हैं। देहरादून के सत्ता गलियारों में खासी चर्चा है कि केदारनाथ उपचुनाव के बाद धामी उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में सरकार की पैरवी के लिए तैनात वकीलों की टीम में बड़ा परिवर्तन करने का मन बना चुके हैं। खबर यह भी गर्म है कि सीएम साहब राज्य के मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत से विशेषकर खफा हैं और जल्द ही उनके स्थान पर किसी अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता को प्रदेश का मुख्य स्थाई अधिवक्ता बनाने जा रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री लंबे अर्से से एडवोकेट जनरल का पद संभाल रहे वरिष्ठ वकील एस.एन. बाबुलकर के स्थान पर किसी अन्य को राज्य का महाअधिवक्ता बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो नैनीताल हाईकोर्ट में विभिन्न मुकदमों की सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष को सही और दमदार तरीके से रख पाने में लीगल टीम की विफलता से नाराज हो सीएम धामी ने टीम को ही बदलने का मन बना लिया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD