तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनीतिक दल डीएमके के प्रमुख करुणानिधि का मंगलवार को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में निधन हो गया।वह 94 साल के थे| उन्होंने मंगलवार शाम 6:10 बजे चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली | रक्तचाप में तेजी से गिरावट के बाद उन्हें उनके गोपालपुरम आवास से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करुणानिधि के निधन से देश की राजनीति को गहरा धक्का लगा है। देश की राजनीति में करुणानिधि और उनकी पार्टी का अमिट योगदान रहा है। करुणानिधि के निधन पर तमाम नेताओं ने दुख जताया है।
श्री एम करुणानिधि के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। “कलैनार” के नाम से लोकप्रिय वह एक सुदृढ़ विरासत छोड़ कर जा रहे हैं जिसकी बराबरी सार्वजनिक जीवन में कम मिलती है। उनके परिवार के प्रति और लाखों चाहने वालों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ – राष्ट्रपति कोविन्द @rashtrapatibhvn
My thoughts are with the family and the countless supporters of Karunanidhi Ji in this hour of grief. India and particularly Tamil Nadu will miss him immensely. May his soul rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi)
करुणनिधि के निधन की खबर फैलते ही उनके चाहने वालों और तमाम दलों के नेताओं की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी है। भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने अस्पताल के बाहर भारी तादाद में पुलिसबल तैनात किया हुआ है। वहीं करुणानिधि के गोपालपुरम आवास के बाहर भी प्रशासन ने पुलिसबल तैनात कर दिया है। राजारथिनम स्टेडियम में सुरक्षा बल के 500 और तमिलनाडु स्पेशल फोर्स के 700 जवानों को तैनात किया गया है।
Loved by the Tamilian people, Kalaignar strode the stage of Tamil politics, like a colossus, for over 6 decades. In his passing, India has lost a great son. My condolences to his family as also to the millions of Indians who grieve for their beloved leader tonight.#Karunanidhi
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)

