अब से पांच साल पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘एक विलेन’ में नजर आए थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अब वह इस फिल्म का पार्ट टू ‘एक विलेन 2’ बनाने की तैयारी चल रही है। इस पार्ट में जान इब्राहिम और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक इन्टेंस की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। कुछ दिनों पहले ही फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने ये आइडिया जॉन और आदित्य को सुनाई है और दोनों इसे करने को तैयार हैं।
फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मोहित ने स्टार कास्ट का एलान कर दिया है। ये एलान बुधवार को किया गया। तरन के मुताबिक, जॉन इब्राहिम, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया इसमें मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म 8 जनवरी, 2021 को रिलीज़ होगी।
IT’S OFFICIAL… #JohnAbraham, #AdityaRoyKapoor, #DishaPatani and #TaraSutaria in #EkVillain sequel, titled #EkVillain2… Directed by Mohit Suri… Produced by Ekta Kapoor and Bhushan Kumar… 8 Jan 2021 release.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 11, 2020
ये फिल्म बहुत ही गंभीर प्रेम कहानी पर आधारित होगी। फिल्म को भूषण कुमार और एकता कपूर मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। पहले वाले पार्ट का म्यूजिक काफी अच्छा था। कहा जा रहा है कि इस पार्ट का म्यूजिक भी फिल्म की यूएसपी होगा। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। आदित्य रॉय कपूर की मोहित के साथ ‘आशिकी- 2’ और ‘मलंग’ के बाद ये तीसरी फिल्म होगी। जबकि जॉन की ये उनके साथ पहली फिल्म होगी।
फिल्म में तारा सुतारिया के चयन पर मोहित सूरी ने कहा, “एक फिल्मकार के लिए किसी कलाकार को एक गीतकार के रूप में ढालना बहुत मुश्किल रहता है। तारा पहले से ही एक पेशेवर गायिका हैं। इस लिहाज से एक निर्देशक के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। तारा की आवाज आज की पीढ़ी को अपने साथ जोड़ती है। यही वह कलाकार है जिसकी जरूरत मेरी फिल्म में इस किरदार को थी।

