Country

81 वर्षीय पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला  दीक्षित  का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 वर्षीय  थी उनका निधन  दिल की बीमारी के चलते हुआ।अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते ही उन्हें शनिवार सुबह फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल भर्ती कराया गया था । दिल का दौरा पड़ने के चलते उनकी स्थिति गंभीर थी। डॉ. अशोक सेठ के नेतृत्व में कई डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे थे, लेकिन उन्हें दोपहर में एक बार फिर से दिल का दौरा पड़ा और दोपहर 3:55 पर उनका निधन हो गया।    वर्तमान में कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे रखी थी। 15 साल तक राजधानी की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के नाम सबसे ज्यादा वक्त तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है।  अपने निधन से कुछ दिनों पहले तक वह राजनीति में खासी ऐक्टिव थीं और हाल ही में उन्होंने दिल्ली में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी की थी।  यही नहीं कांग्रेस पार्टी दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें सीएम के चेहरे के तौर पर उतारने की तैयारी में भी थी। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद केरल की राज्यपाल भी रही थीं। इसके अलावा कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भी पेश किया था। शीला को हमेशा से गांधी-नेहरू परिवार का करीबी माना जाता था।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शीला दीक्षित ने निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘शीला दीक्षित जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वह मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं। दिल्ली के विकास के लिए उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किए। उनके परिवार और समर्थकों को मेरी सांत्वना। ओम शांति।’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘दिल्ली की पूर्व सीएम और सीनियर नेता शीला दीक्षित के निधन की खबर से दुखी हूं। उनका कार्यकाल दिल्ली में बदलाव का दौर था, जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD