Country

मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

सुशांत सिंह राजपूत के ऑनस्क्रीन बेटे ने लिखी इमोशनल पोस्ट, कही ये बात

जब से कोरोना काल शुरू हुआ है तब से मायावी नगरी मुंबई से हर तीसरे चौथे दिन एक दुखद समाचार सामने आ ही जाता है। 4 दिन पहले की बात है जब दिशा सालियान ने मुंबई में 14 मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दिशा सालियान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थी।

अभी अभी सूचना मिली है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी मुम्बई में आत्महत्या कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के साथ ही लॉकडाउन के कार्यकाल के दौरान 4 फिल्मी एक्टरों में इस दौरान आत्महत्या करके अपने जिंदगी के अध्याय को दी एंड कर दिया है। हालांकि, इसके पीछे लॉकडाउन में बेरोजगारी को एक कारण माना जा रहा है।

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने हाल के सालों में बड़े पर्दे पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज की थी । डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी काई पो चे और छिछोरे जैसे कुछ फिल्मों ने सुशांत ने लीड भूमिका निभाई थी ।

सुशांत सिंह राजपूत ने किस देश में है मेरा दिल टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। सुशांत सिंह राजपूत ने किस देश में है मेरा दिल नाम डेली शॉप से शुरू मे काम किया था। पर उसको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली । उसके बाद सुशांत को कई फिल्मों में चांस मिले। सुशांत सिंह राजपूत में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका जानदार किरदार निभाया था।

You may also like