देश में राज्यसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों द्वारा कदम उठाये जा रहे हैं। कांग्रेस की न्याय यात्रा हो या आप के द्वारा लाई जा रही योजनाएं। सभी पार्टियों ने राज्यसभा चुनावों को लेकर अपनी कमर कस ली है। इसी के साथ भारत सरकार ने भी घरेलू गैस की कीमतों में काफी कमी करते हुए जनता का विशवास बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर महाशिवरात्रि पर देशवासियों को तोहफा देते हुए ट्वीट में लिखा, ‘रसोई गैस सिलेंडर 100 रुपये सस्ता कर दिया गया है।’
दरअसल, काफी समय से भारत सरकार से देश के नागरिक लगातार पेट्रोल और गेन के दामों को बढ़ाने को लेकर काफी नाराज थे इस नाराजगी को खत्म करते हुए भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा ऐलान किया गया है कि घरेलु गैस एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) पर सरकार ने 100 रूपये कम कर दिए हैं।
बीजेपी सरकार के द्वारा वर्ष 2022 में रसोई गैस सिलेंडर के लिए नया नियम तय किये गए थे। यह नियम थे कि एक व्यक्ति जिसके पास रसोई गैस लेने का कार्ड बना हुआ है, उनके लिए नियम भी बनाये गए हैं जिनमे सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या भी निर्धारित की गई है, जिसके ऊपर कोई भी सिलेंडर नहीं ले पायेगा। सूत्रों के अनुसार, एक कार्डधारक सालभर में अधिकतम 15 एलपीजी सिलेंडर ही खरीद पाएंगे।
विपक्षों का वार
भारत सरकार के द्वारा राज्यसभा चुनावों के चलते काम की गई कीमतों को लेकर काफी विवाद चल रहा है। विपक्षों का कहना है कि ‘बीजेपी सरकार हर चुनावों में जनता को लॉलीपॉप दे देती है फिर चुनाव जीतने के बाद हर चीज की कीमतों में मन चाहे इजाफे करती है।’ बीजेपी की यह राजनीति का कोई तोड़ नहीं है। 1000 गुना कीमतों के बढ़ने के बाद उनमे थोड़ा सा इजाफा कर देने से उसका मकसद समझमे आना जनता के लिए बेहद जरूरी है।
पिछले 10 सालों में गैस सिलेंडर में लगभग 100 गुना का फर्क देखा गया है। जो चीज़ें बीजेपी से पहले 100 रूपये में मिला करती थी आज उनकी कीमतें आसमान छूती नजर आ रही हैं। ऐसे में चंद गिरावट करना कोई बड़ी बात नहीं। इसके लिए जनता को विचार करना चाहिए कि कोनसी सरकार उन्हें और गरीब करती जा रही है और कोण उनका साथ देगी।

