कल बीते शनिवार 16 मार्च 2014, को कुछ लोगों ने गुजरात विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों पर हमला कर दिया। इन हमलों में कुछ लोगों को काफी गंभीर चोटें आई और वाहनों को भी तोडा गया है। कहा जा रहा है कि ‘अहमदाबाद में कुछ गुंडों के समूह ने गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रावास में नमाज पढ़ने के दौरान विभिन्न देशों के छात्रों पर कथित रूप से हमला कर दिया, जिसमें काफी माल का भी काफी नुकसान हुआ है। इस घटना में श्रीलंका और ताजिकिस्तान के छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया कि 20-25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ग्रुप में आये थे हमला करने
पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने इस हमले की कार्यवाही करते हुए बताया है कि इन छात्रों पर हमला एक बड़े ग्रुप के द्वारा किया गया है। जिनमे से हमने 20-25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आगे की कार्यवाही करते हुए घटना की जांच के लिए सुरक्षाकर्मियों के नौ दल गठित किए गए हैं। इस घटना की सूचना शनिवार रात करीब 10.50 बजे पुलिस को दी गई थी उस समय करीब 25 लोग छात्रावास में घुस चुके थे। इन लोगों की वीडियो भी छात्रों के द्वारा दिखाई गई हैं जिनके द्वारा इन लोगों को ढूंढा जायेगा।
क्यों किया हमला
अन्य छात्र बताते हैं कि ‘पहले उन लोगों का नमाज पढ़ने वाले छात्रों से झगड़ा हुआ जिसमे उन्होंने उन्हें मस्जिद में नमाज पढ़ने को कहा। इसके बाद नमाज पढ़ने वाले भी इस बात पर सहमत हुए और कल से नमाज मस्जिद में पढ़ने को कहा। लेकिन रात की नमाज पढ़ते समय अचानक उन लोगों की भीड़ ने नमाजियों पर हमला कर दिया और उन्हें नुक्सान पहुंचाया। अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान तथा अन्य देशों के छात्रों के साथ मारपीट की तथा पथराव किया।
300 से अधिक विदेशी छात्र
इस विश्वविद्यालय में अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, श्रीलंका और अफ्रीकी देशों के छात्रों समेत करीब 300 विदेशी छात्र पढ़ाई करते हैं जो विश्व के अलग-अलग देशों से भारत आये हैं। वहीं करीब 75 विदेशी छात्र विश्वविद्यालय के ए-ब्लॉक छात्रावास में रहते हैं, जहां यह घटना को अंजाम दिया गया।
कड़ी कार्यवाही
इस घटना की वीडियो पुरे देश में तेजी से वायरल हो रही हैं जिसके बाद यह मामला विदेश मंत्रालय तक जा चुका है जिसके बाद विदेश मंत्रालय भारत सरकार ने रविवार को कहा कि अहमदाबाद के एक विश्वविद्यालय में हिंसा करने वाले अपराधियों के खिलाफ गुजरात सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हिंसा में घायल दो विदेशी छात्रों में से एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, कल गुजरात विश्वविद्यालय में हिंसा की घटना हुई। राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।