सफेदपोशो पर सत्ता की हनक कुछ इन दिनों सर चढ़ बोल रही है, सत्ता का हनक में भूल गए कि वह देवभूमि के विद्यालय में पर्यटक होने के बाबजूद विद्यालय की शिक्षिका को सस्पेंड करने की बात कह डाली। मामला नैनीताल के मुक्तेश्वर का है जहां एक पर्यटक ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में जाने की जिद ने वहाँ कार्यरत शिक्षिका के अभद्रता करते हुए खूब हंगामा काटा। शिक्षिका की माने तो पर्यटक अपने आप को कैबिनेट मंत्री का भाई बता कर जबरन स्कूल के शौचालय का प्रयोग करना चाह रहा था, शिक्षिका द्वारा विरोध किया तो वह परिवार का सहारा लेकर मामले को तूल देने लगा, मामला बढ़ता देख स्थानीय जनता इक्कट्ठा हुई तो पर्यटक परिवार सहित मौके से खिसक लिया। शिक्षिका अनुराधा सक्सेना ने बताया उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री का भाई बताने वाले ने स्कूल के शौचालय का प्रयोग ना करने देने पर खूब हंगामा काटा और उसके साथ अभद्रता करते उसे एसडीएम की धमकी देकर सस्पेंड करने की धमकी देने लगा। मुक्तेश्वर जैसे उत्तराखण्ड के प्रमुख पर्यटक स्थल पर एक भी सार्वजनिक शौचालय नही है। जिससे बाहर से आये पर्यटक आये दिन इसी स्कूल में जाकर शौचालय का उपयोग करते है। वही शिक्षिका ने बताया पिछले 12 साल से यही हाल है अधिकांश पर्यटक यही चले आये है। जिससे बच्चो की पढ़ाई बाधित होती है। साथ ही पानी की हमेशा से समस्या बनी हुई है। ऐसे में मजबूरी में बाहर लिखवाना पड़ा कि यह विद्यालय है शौचालय नही। अब सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि कब तक इसका समाधान के लिए जागते है ? जिससे बच्चो की पढ़ाई बाधित ना हो सके।
सत्ता का नशा… कैबिनेट मंत्री का भाई हूं… सस्पेंड करवा दूंगा…

