मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से स्कूल और कॉलेज खोलने की तैयारियां पूरी हैं। अब हमें केवल केंद्र सरकार के निर्देशों का इंतजार है। जैसे ही केंद्र सरकार की तरफ से आदेश आ जाता है। तो हम एक सप्ताह के अंदर स्कूल व कॉलेज खोल देंगे। वहीं ऑनलाइन शिक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य का ऑनलाइन शिक्षा में काफी अच्छा कार्य चल रहा हैं, पंरतु फिर भी जो फायदा बच्चों का ऑफलाइन क्लासेस का है, वह ऑनलाइन का नहीं हैं।
फीस के मु्द्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अभिभावकों के साथ हैं, और सरकार पहले ही स्कूलों को कह चुकी है कि वे बच्चों से सिर्फ ट्यूशन फीस लें। लेकिन निजी स्कूलों के मालिकों ने सरकार के इस फैसले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने अदालत के फैसले के खिलाफ कोर्ट में पुनर्विचार याचिक डाल दी है।
