Country

हाई कोर्ट ने रामनगर के असापास व्यावसायिक निर्माण पर लगाई रोक

उत्तराखंड के रामनगर में भूमाफिया, शासन और प्रशासन के गठजोड़ को जोरदार झटका लगा है। गठजोड़ की यह तिकड़ी रामनगर की फल पट्टी की जमीन का लैंडयूज चेंज कर वहां कॉलोनी और व्यवसायिक इस्तेमाल कर रहे थे। दर्जनों एकड़ जमीन का लैंडयूज परिवर्तित कर उसे बेच दिया गया है। इस खेल का खुलासा करते हुए नैनीताल हाई कोर्ट में आज एक पीआईएल दाखिल की गई थी। पीआईएल की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने रामनगर के 26 गांवों के आसपास व्यावसायिक निर्माण पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिये हैं। सिर्फ व्यवसायिक निर्माण ही नहीं बल्कि फल पट्टी में पेड़ काटने पर भी कोर्ट ने रोक लगाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD